फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Live Music Event ‘Namo Bharat Beats’ Begins at Begumpul Namo Bharat Station in Meerut

Meerut: नमो भारत स्टेशन पर गूंजे संगीत के सुर, ‘नमो भारत बीट्स’ से यात्रियों की शाम हुई संगीतमय

Sat, 07 Mar 2026 06:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Mar 2026 06:55 PM IST
सार

मेरठ के बेगमपुल नमो भारत स्टेशन पर ‘नमो भारत बीट्स’ लाइव म्यूजिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। एनसीआरटीसी की पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में गायक अंकित गौतम ने प्रस्तुति दी और यात्रियों ने संगीत भरी शाम का आनंद लिया।

विज्ञापन
Live Music Event ‘Namo Bharat Beats’ Begins at Begumpul Namo Bharat Station in Meerut
नमो भारत बीट्स कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में नमो भारत स्टेशन अब केवल यात्रा का माध्यम ही नहीं बल्कि मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र भी बनता जा रहा है। शुक्रवार को बेगमपुल नमो भारत स्टेशन पर 'नमो भारत बीट्स' कार्यक्रम का पहला लाइव म्यूजिक शो आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों का जोरदार स्वागत किया और माहौल को संगीतमय बना दिया।

विज्ञापन


दिल्ली से मेरठ पहुंचा कार्यक्रम
एनसीआरटीसी द्वारा 'नमो भारत बीट्स' कार्यक्रम की शुरुआत दिसंबर में की गई थी। शुरुआत में यह कार्यक्रम हर शुक्रवार शाम 5 से 6 बजे तक दिल्ली के आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर आयोजित किया जाता था।
विज्ञापन


अब दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के सराय काले खां से मोदीपुरम तक पूर्ण संचालन शुरू होने के बाद इस कार्यक्रम को मेरठ के बेगमपुल नमो भारत स्टेशन पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे मेरठ के यात्रियों को भी इस अनोखे सांस्कृतिक अनुभव का अवसर मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Live Music Event ‘Namo Bharat Beats’ Begins at Begumpul Namo Bharat Station in Meerut
नमो भारत बीट्स कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

उभरते गायक अंकित गौतम की प्रस्तुति से सजी शाम
कार्यक्रम के पहले शो में उभरते गायक अंकित गौतम ने अपनी मधुर आवाज में लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर यात्रियों का दिल जीत लिया। स्टेशन पर मौजूद यात्री धुनों पर थिरकते, तालियां बजाते, गुनगुनाते और अपने मोबाइल में इस यादगार पल को कैद करते नजर आए।

महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित हर वर्ग के लोगों ने इस खुशनुमा शाम का आनंद लिया। रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच यह संगीत भरा आयोजन यात्रियों के लिए सुकून का पल साबित हुआ।

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि नमो भारत स्टेशनों को केवल ट्रांजिट पॉइंट नहीं बल्कि जीवंत सोशल हब बनाने का लक्ष्य है। ‘नमो भारत बीट्स’ इसी दिशा में एक प्रयास है, जहां यात्रियों, छात्रों और संगीत प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। इच्छुक कलाकार नमो भारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रजिस्टर कर अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed