फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Live monitoring of municipal sanitation operations; Executive Officer conducts inspection.

Meerut News: नगर पालिका के स्वच्छता कार्यों की लाइव मॉनिटरिंग, ईओ ने किया निरीक्षण

Fri, 26 Jun 2026 07:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Live monitoring of municipal sanitation operations; Executive Officer conducts inspection.
सरधना। स्टेट डेडिकेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर ने शुक्रवार सुबह नगर पालिका के स्वच्छता एवं ठोस अपशि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। स्टेट डेडिकेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर ने शुक्रवार सुबह नगर पालिका के स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े कार्यों की लाइव मॉनिटरिंग की। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने नगर क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्था का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समीक्षा में स्थानीय निकाय निदेशालय की अपर निदेशक एवं नोडल ऑफिसर रीतू सुहास ने मेरठ मंडल के निकायों की ऑनलाइन समीक्षा की। डीसीसीसी ने स्वच्छता प्रबंधन नियमों के तहत नगर पालिका के कार्यों का बिंदुवार मूल्यांकन किया। मास्टर कॉलोनी में घर-घर जाकर कूड़ा संग्रहण एवं गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण का लाइव सत्यापन कराया गया। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत एमआरएफ सेंटर की कार्यप्रणाली, नगर के प्रमुख नालों और नालियों की सफाई व्यवस्था, सफाई कर्मचारियों द्वारा कराई जा रही तली झाड़ सफाई का भी निरीक्षण किया। साथ ही 1533 हेल्पलाइन, ई-नगर सेवा, संभव जनसुनवाई पोर्टल और स्वच्छता एप पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि नगर पालिका द्वारा स्वच्छता प्रबंधन नियमों का प्रभावी अनुपालन कराया जा रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, नाला सफाई और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सफाई प्रभारी मुनीश कुमार, सफाई नायक सोहनवीर सिंह, अमित पार्चा, मोहन कुमार, कमल कुमार, ब्रजपाल सिंह, विकास कुमार, प्रशांत, वतन, जीशान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed