फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Little guest came home, happiness increased

Meerut News: घर आए नन्हे मेहमान, खुशियों को लगे चार चांद

Thu, 02 Jan 2025 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Little guest came home, happiness increased
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में 12 और महिला जिला अस्पताल में 6 बच्चों का जन्म
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नए साल के पहले दिन नन्हें मेहमान आए हैं और घरों में खुशियां लाए हैं। इनके परिवारवालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल और जिला महिला चिकित्सालय में साल के पहले दिन बुधवार को 18 बच्चों का जन्म हुआ। इनमें 8 बेटियां और 10 बेटे हैं। इन परिवारों में किलकारियां गूंजना एक खुशनुमा एहसास दे गया।
माधवपुरम की रहने वाली आफरीन ने बेटी को जन्म दिया है। पहली बेटी है। पिता अजहरुद्दीन बेटी के जन्म होने पर खुश हैं, उनका कहना है कि अब बेटे बेटी में कोई फर्क नहीं। लालकुर्ती की नौरीन पत्नी अरबाज के भी बेटी हुई है। नाम रखा है आयशा। गंगानगर के बक्सर निवासी कविता पत्नी सचिन के पहले बच्चा बेटा हुआ है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा निवासी हिमानी पत्नी आकाश ने बेटे को जन्म दिया है। पहले इनके एक बेटी है। जाकिर कॉलोनी निवासी रुखसाना पत्नी मुर्सलीन ने बेटे को जन्म दिया है। इनके पहले चार बेटियां हैं। दंपती का कहना है कि बेटे की चाहत ने रब ने वो भी पूरी कर दी। कादराबाद निवासी मनीषा पत्नी रविंद्र कुमार के पहले बच्चा बेटा हुआ है। इनका सबका कहना है कि नए साल पर हमें कुदरत का अनमोल तोहफा मिला है।मेडिकल कॉलेज की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रचना चौधरी ने बताया कि सभी बच्चे सेहतमंद हैं और उनकी मांएं भी ठीक हैं। नए साल के पहले दिन बच्चों का होना खुशी को और भी बढ़ा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed