फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Liquor smugglers try to run over the police on duty in bijnor

शराब तस्करों ने की पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, पांच गिरफ्तार, दो फरार

Mon, 09 Nov 2020 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Liquor smugglers try to run over the police on duty in bijnor
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : amar ujala

पुलिस ने सेंटमेरी चौराहे पर चेकिंग के दौरान तीन कारों में लादकर लाई जा रही 92 पेटी शराब के साथ पांच तस्करों को दबोचा है। तस्करों ने अपने को घिरता देख पुलिस के ऊपर जान से मारने के इरादे से गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। 

विज्ञापन


 एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि बैराज की ओर से तीन कारों में लादकर हरियाणा से  अवैध रूप से शराब लाई जा रही है। पुलिस ने सेंट मेरी चौराहे पर चेकिंग के दौरान तीनों गाड़ियों को रोक लिया। अपने को घिरता देख शराब तस्कर ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी करके पांच तस्करों को दबोच लिया। दो मौके से भागने में सफल रहे। तीन कारों से 92 पेटी देशी शराब बरामद हुई।  शराब सर शादीलाल डिस्टलरी एंड केमिकल वर्क्स मंसूरपुर मुजफ्फरनगर की बनी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए तस्करों में हरियाणा के जिला जींद गांव पोंकरी खेड़ी निवासी नवीन धुल, हरियाणा के जिला जींद के शर्मा नगर निवासी  मोहन जांगड़ा हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव गढ़ सहजानपुर निवासी राजकुमार  कोतवाली देहात थाने के निवासी रफीक अहमद हैं। 


दो फरार तस्करों में कोतवाली देहात थाने के गांव गोपालपुर निवासी शिवम व शहर कोतवाली के गांव सुंदरपुर निवासी विपिन हैं। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक शराब त्योहार पर बेचने के लिए लाई जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed