फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   link road protest at Baghpat road

Meerut News: लिंक रोड के लिए 35 कॉलोनियों के लोगों ने धरना देकर किया प्रदर्शन

Tue, 30 Sep 2025 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
link road protest at Baghpat road
- राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई धरनास्थल पर पहुंचे
विज्ञापन

- दीपावली तक मार्ग शुरू होने का दिया आश्वासन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाले लिंक मार्ग को लेकर जन आंदोलन समिति ने 35 कॉलोनियों के लोगों के साथ मंगलवार को अस्पताल के बराबर वाले प्लॉट में टेंट लगाकर धरना दिया। उन्होंने प्रदर्शन कर आशीर्वाद अस्पताल की ओर से भी लिंक मार्ग के हिस्से पर भी 14 मीटर चौड़ा रास्ता बनाने की मांग की। सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई धरनास्थल पर पहुंचे और समिति के लोगों से ज्ञापन लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि दिवाली तक आशीर्वाद अस्पताल से संबंधित लिंक मार्ग के हिस्से को ध्वस्त किया जाएगा।
रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने के लिए लिंक मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से करीब छह करोड़ की धनराशि दी गई है। मार्ग निर्माण 90 फीसदी तक हो गया है लेकिन बागपत रोड पर इसे नहीं खोला जा सका। बागपत रोड पर आशीर्वाद अस्पताल का कुछ हिस्सा आ रहा है। वहीं मेडा अस्पताल के बराबर वाले प्लॉट में से भी रास्ता निकालेगा। इसके तहत पहले फेज 6.9 मीटर रास्ता इसी प्लॉट से निकलेगा। पिछले चार महीने से सड़क निर्माण अधूरा पड़ा है। मार्ग न खुलने से नाराज लिंक रोड जन आंदोलन समिति लगातार अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

समिति के लोगों ने मंगलवार को टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि 14 मीटर से कम रास्ता स्वीकार नहीं है। एक ही बार में सड़क निर्माण किया जाना चाहिए। सरदार राजेंद्र सिंह, अजय मित्तल, अमित जिंदल, गौरव चौधरी, शक्ति सिंह, राकेश कर्णवाल, संदीप सिंह राणा, संजय वर्मा, बिजेंद्र गुप्ता, कुलदीप, संजीव, नरेंद्र, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीर्वाद अस्पताल के मालिक डॉक्टर प्रदीप बंसल ने कहा कि लिंक मार्ग के लिए अस्पताल का हिस्सा ध्वस्त किया जा रहा है। तमाम मशीनरी हटा ली गई है। मुआवजा मिलने के साथ ही लिंक मार्ग का हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed