{"_id":"61994eefc98b2111a77572f8","slug":"link-road-demand-continue-meerut-news-mrt5656710172","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक मार्ग के लिए सड़क नहीं तो वोट नही स्लोगन लेकर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक मार्ग के लिए सड़क नहीं तो वोट नही स्लोगन लेकर देंगे धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिंक मार्ग के लिए ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ स्लोगन के साथ देंगे धरना
मेरठ। रेलवे रोड तिराहे पर रविवार को एक बार फिर जनांदोलन समिति धरना देगी। इस बार ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ स्लोगन के साथ धरना दिया जाएगा। इस बार शहर के जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश जाहिर किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लिंक मार्ग के लिए एक भी जनप्रतिनिधि आगे आने को तैयार नहीं है। एक महीने होने के बाद भी सेना और प्रशासन के द्वारा संयुक्त सर्वे नहीं किया गया है।
समिति के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह ने बताया कि 800 मीटर लिंक मार्ग के लिए चार महीनों से आंदोलन किया जा रहा है। हाल ही में अब कमान बच्चों ने ली है। एक सप्ताह में दो बार बच्चों ने धरना और रैली निकालकर प्रशासन और सरकार से जल्द लिंक मार्ग निर्माण शुरू करने की मांग की है। अब समिति सप्ताह में दो बार लिंक मार्ग निर्माण के लिए सड़क पर उतरेगी।
उन्होंने बताया कि 52 कॉलोनियों के निवासी लिंक मार्ग निर्माण की मांग कर रहे हैं। इस निर्माण के बन जाने से एक घंटे का जाम में सफर महज 10-15 मिनट का हो जाएगा। जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक लाभ होगा। रक्षा मंत्रालय से आए गए पत्र को एक महीने से अधिक का समय बीत चुका है।
विज्ञापन
---
छात्राओं की रैली रोकने पर रोष जताया
इस मामले में जैन नगर, प्रेमपुरी, शांति नगर और अंकुर इंक्लेव के लोगों की बैठक हुई। इसमें रविवार को धरने को लेकर मंथन किया गया। कालोनी के लोगों ने कहा कि इस आंदोलन के तहत ही महावीर शिक्षा सदन की छात्राओं को रैली को रोक दिया गया था। इस पर रोष जताया गया। उनकी ओर से कहा गया कि इस तरह की बंदिशों से आंदोलन कमजोर होने वाला नहीं है।