फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Light rain brought relief from humidity

हल्की बारिश ने उमस भरी गर्मी से दिलाई राहत

Sun, 25 Aug 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Light rain brought relief from humidity
मोदीपुरम। कई दिन से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को जन्माष्टमी पर बारिश ने राहत दिला दी। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी दो दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है। उमस के चलते दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

मौसम में चल रहे उतार चढ़ाव के बीच तापमान फिर से सामान्य से ऊपर चल रहा है। इस कारण मौसम भी गर्म हो रहा है। शनिवार को बढ़ती उमस के बीच दोपहर में मौसम अचानक बदल गया। काले बादल छा गए और तेज हवा भी चली। इस बीच बूंदाबांदी होने से मौसम बदल गया। शहर से लेकर देहात तक बारिश कहीं ज्यादा तो कहीं कम रही। शाम तक बादल छाए रहे। शाम के समय बारिश से थोड़ी राहत मिली। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 85 और न्यूनतम 75 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .7 और रात के तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि रविवार और सोमवार को बारिश होने के आसार हैं। 5 से 8 मिमी तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed