{"_id":"6acfb3b21306f2234a03d668","slug":"life-threatening-attack-on-brahmin-mahasabha-divisional-president-one-arrested-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106591-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ब्राह्मण महासभा के मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ब्राह्मण महासभा के मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला कस्बे के वार्ड नंबर चार में मकान निर्माण के दौरान ब्राह्मण महासभा के मंडल अध्यक्ष बृजेश शर्मा पर लाठी-डंडों और सरियों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में बृजेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बृजेश शर्मा कस्बे के वार्ड नंबर 10 स्थित सुभाषपुरी के निवासी हैं। उन्होंने दौराला थाने पर दी तहरीर में बताया कि बुधवार को वह वार्ड नंबर चार में अपने भतीजे राहुल शर्मा के निर्माणाधीन मकान पर मजदूरों को मजदूरी के रुपये देने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान कस्बे के ही एक व्यक्ति चार साथियों के साथ वहां पहुंचा और उन पर लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर दिया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य चार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
-- -- -