{"_id":"6b086e45af6176be770694fb","slug":"life-threatening-attack-and-robbery-targeting-bjp-leaders-son-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114310-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाजपा नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाजपा नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, लूटपाट
विज्ञापन
- भाजपा नेता के बेटे पर हमले के मामले में पांच अज्ञात पर प्राथमिकी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। अहमदाबाद गांव में भाजपा नेता के बेटे पर जानलेवा हमला और लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना में पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सचिन चौधरी के बेटे वैभव चौधरी पर यह हमला हुआ। दो दिन पहले रात में वैभव परिवार के साथ शादी समारोह से घर लौटा था। वह अपनी गाड़ी घर के अंदर खड़ी कर रहा था, तभी थार सवार पांच युवकों ने उस पर हमला कर दिया था। हमलावरों ने मारपीट कर वैभव का मोबाइल फोन, सोने की चेन और गाड़ी छीन ली। हालांकि, आरोपी गाड़ी को कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे निगरानी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।