{"_id":"5a96c5614f1c1b410b8bb91c","slug":"lied-for-marriage-kidnapped-rape-with-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किया अगवा, फिर बंधक बनाकर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर किया अगवा, फिर बंधक बनाकर दुष्कर्म
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कैराना में एक युवती को पहले शादी का झांसा दिया और फिर बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। आरोपी युवक ने युवती को बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पढ़ें : यूपी : बच्ची की गर्दन पर चाकू रखकर भाभी से बलात्कार
विज्ञापन
कस्बा कैराना के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत सोमवार की शाम वह अपने घर पर बैठी हुई थी। इसी दौरान क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसे अपने घर ले जाकर मकान में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर से भगा दिया। घर लौटने पर उसने परिजनों को आपबीती बताई। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि आरोपी युवक और युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। युवती अब उस युवक से ही शादी करना चाहती है, जबकि युवक पक्ष मना कर रहा है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/