{"_id":"65b6cd649bfd0f108204f337","slug":"letter-written-to-cm-on-the-plight-of-dead-cattle-meerut-news-c-228-1-mwn1001-101083-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मृत गोवंश की दुर्दशा पर सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मृत गोवंश की दुर्दशा पर सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय कृषि प्रक्षेत्र में मृत गोवंश को लेकर हंगामे के बाद उचित कार्रवाई नहीं होने पर स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने सीएम को पत्र भेजकर गोवंश की दुर्दशा से अवगत कराया और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे में राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र में गाय व भैंस की उत्तम प्रजाति की नस्ल तैयार की जाती है। यहां 1300 एकड़ का विशाल कृषि फार्म है, जिसमे पशुओं के चारे आदि की व्यवस्था के अलावा उत्तम प्रजाति का जई का बीज भी तैयार कर सरकारी कृषि केंद्रों पर वितरित किया जाता है। प्राचार्य महेश कुमार सिंह ने सीएम को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि प्रक्षेत्र में तैनात कर्मचारी गोवंश के प्रति संवेदनहीन बने हैं।
दो सप्ताह पूर्व परिसर में ही कई गोवंश मृत अवस्था में मिले थे, जिनकी हालत दयनीय थी। खुले आसमान के नीचे पड़े मिले गोवंश की आंखें, कान और अन्य अंग बुरी तरह चोटिल थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। प्राचार्य ने प्रक्षेत्र के प्रबंधक समेत अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी थी लेकिन आज तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। वही गोवंश की दुर्दशा की वीडियो भी उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया है और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

सिराथू कस्बे में ओपर ब्रिज के पास लगा जाम। संवाद