फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard seen in Bonsa, panic among villagers

Meerut News: बोंसा में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 02 Oct 2023 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Bonsa, panic among villagers
मुजफ्फरनगर, सरसावा। क्षेत्र के ग्राम बोंसा में तेंदुए नजर आने से दहशत फैल गई है। देर रात्रि गश्त करते हुए पुलिस ने तेंदुए को देखा तो ग्राम प्रधान को सूचित किया। प्रधान ने मौके पर आकर मोबाइल से वीडियो बना वन विभाग के अधिकारियों को भेजा। इसके बाद रविवार सुबह विभाग कर्मचारी गांव पहुंचे और जांच की। तेंदुए की आमद से ग्रामीण खेतों की तरफ जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम बोंसा में तेंदुआ देखे जाने के बाद से दहशत का माहौल बना है। ग्राम प्रधान शिवम ने बताया शनिवार की रात तीन बजे पुलिस कर्मी गश्त कर रहे थे तो उन्होंने तेंदुए की आकृति वाले जानवर को बोंसा से सलूनी गांव वाले रास्ते पर बनी एक पुलिया की दीवार पर बैठे देखा। इसके बाद पुलिस ने प्रधान को सूचना दी। प्रधान कुछ लोगों के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी दूरी से मोबाइल से वीडियो बनाते हुए वन विभाग को भेजा।
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के बाद वें सुरक्षा की दृष्टि से उस स्थान से हट गए। कुछ देर बाद तेंदुआ गन्ने के खेतों में गुम हो गया। ग्राम प्रधान शिवम ने बताया कि इस समय खेतों में गन्ने की फसल खड़ी है जो बेहद घनी है। इसमें जंगली जानवर रहते हैं। आमतौर पर इस समय सियार, लोमड़ी, गीदड़, सेही, जंगली सूअर, नीलगाय आदि जानवर गन्ने के खेतों में मिलते हैं परंतु तेंदुए की उपस्थिति ने ग्रामीणों में दहशत बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या यह है कि ग्रामीण डर के कारण अपने खेत पर नहीं जा पा रहे हैं जिससे पशु चारे का संकट खड़ा हो गया है। वहीं धान की फसल की कटाई की भी नजदीक है। ऐसे में इस खतरनाक जंगली जानवर को पकड़ा जाना अनिवार्य है।

उधर, डीएफओ सामाजिक वानिकी गौतम राय ने बताया कि जानकारी के बाद वनकर्मियों की टीम को गांव भेजा गया है। टीम चौबीसों घंटे निगरानी करेगी। यदि तेंदुए की आमद होती है तो उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed