फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard made noise under Maliana bridge, people reached the road with poles

Meerut News: तेंदुआ

Fri, 09 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Leopard made noise under Maliana bridge, people reached the road with poles
मलियाना पुल के नीचे तेंदुए का मचा शोर, डंडे लेकर सड़क पर पहुंचे लोग
विज्ञापन

- देर रात वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों से की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपी नगर के मलियाना पुल के नीचे बृहस्पतिवार रात तेंदुए का शोर मच गया। घरों से लोग डंडा लेकर बाहर निकल आए। दहशत का माहौल बना रहा। रात को ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अफवाह होने की बात कही है।

रात करीब 10 बजे मलियाना पुल के नीचे रहने वाले लोगों ने तेंदुआ होने का शोर मचा दिया। सूचना टीपी नगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी ली। वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। लोगों ने बताया कि तेंदुआ यहां से ज्वाला नगर की ओर गया है। यहां के लोगों की जान को खतरा है। तेंदुए को पकड़कर जंगल भेजा जाना चाहिए ताकि लोग सुरक्षित रह सकें। वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की तो उन्होंने इसे अफवाह बताया। वहीं रात भर लोग डंडे लेकर घरों के बाहर रहे। पुलिस और वन विभाग की टीम करीब 12 बजे लौट आई। लोगों का कहना था कि हमको अपनी सुरक्षा खुद करनी है। ऐसे में वह डंडा लेकर खुद खड़े हुए है।
विज्ञापन

डीएफओ राजेश कुमार का कहना है कि तेंदुए की सूचना पर एक टीम को मलियाना पुल और ज्वाला नगर भेजा गया था। अफवाह लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed