फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard in cage

51 घंटे बाद पिंजरे में तेंदुआ  

Fri, 15 Apr 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Fri, 15 Apr 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Leopard in cage
मेरठ में पिंजरे में बंद तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

शहर में आ धमके तेंदुए को पकड़ने में सरकारी तंत्र को पूरे 51 घंटे लग गए। तमाम जतन विफल होने के बाद आखिरकार कानपुर चिड़ियाघर से आयी विशेष टीम ने इस तेंदुए पर काबू पाया। करीब साढ़े तीन घंटे चले स्पेशल ऑपरेशन में बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे तेंदुआ कब्जे में आ सका। हमलावर हो चुके इस तेंदुए ने ट्रंक्लुाइजेशन के पहले ही शॉट के बाद एक डॉक्टर को जख्मी कर डाला। चौथे और अंतिम सधे हुए शॉट के बाद जब तेंदुए के बेहोश होने की पूरी तसल्ली हो गई तो उसे उठाकर पिंजरे में डाला गया।

विज्ञापन


मुख्य वन संरक्षक के अनुसार तेंदुआ घायल है, इसलिए उसे कानपुर चिड़ियाघर भेजा जा रहा है। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे वेस्ट एंड रोड स्थित मिलिट्री अस्पताल में पहुंचा यह तेंदुआ बुधवार सुबह 8 बजे के बीच हेल्थ इंस्पेक्टर विष्णु त्रिपाठी के अलावा चार मजदूरों पर हमला कर चुका था। इसके बाद कैंट स्थित 60 इंजीनियर्स जेसीओ मेस के गोदाम में छिपे इस तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए बुधवार आधी रात तक प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे कानपुर चिड़ियाघर से टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके का गहनता से निरीक्षण करने के बाद करीब दो घंटे में तेंदुए को बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया गया। सुबह करीब 9:10 बजे उस पर ट्रैंकुलाइजेशन का पहला शॉट दागा गया। तेंदुआ इससे बेहोश तो नहीं हुआ, लेकिन आक्रामक होकर उसने टीम के प्रभारी डॉ. आरके सिंह जोकि जाल से सटे थे, उन पर हमला बोलकर हाथ घायल कर दिया। इसके 20 मिनट बाद तेंदुए को सिंगल डोज का शॉट दिया गया, लेकिन तेंदुए पर यह भी पूरी तरह कारगर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थोड़ी देर इंतजार करने के बाद 10 बजे फिर डबल डोज का शॉट और 10:20 बजे अंतिम सिंगल डोज के शॉट लगते ही तेंदुआ जमीन पर गिर गया। इसके करीब 10 मिनट के भीतर वह बेहोश हो गया। टीम ने बहुत ही गहनता से तेंदुए को देखा और जब पूरी तरह आश्वस्त हो गए कि तेंदुआ बेहोश हो गया है तो उसे उठाकर पिंजरे में डाल दिया गया। तेंदुए के पिंजरे में जाते ही सभी ने राहत की सांस ली। 


डेढ़ घंटे बाद आया होश में
टीम के सामने अब तेंदुए को दोबारा सामान्य अवस्था में लेकर आना लक्ष्य था। जिस कारण टीम तुरंत ही तेंदुए को लेकर वन विभाग के दफ्तर चली आयी। जहां उसे सघन देखरेख में रखा गया। करीब डेढ़ घंटे बाद तेंदुए को होश आने के बाद टीम कामयाबी मिली। मुख्य वन संरक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि तेंदुआ घायल होने के साथ ही सहमा हुआ है। उसे कानपुर चिड़ियाघर भेजा जा रहा है। उसके सामान्य होने के बाद आगे कोई निर्णय लिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ तेंदुआ पकड़े जाने के बाद सेना के जवानों और उनके परिजनों के साथ ही शहर के लोगाें ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed