फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lekhpals dharna in Mawana and Sardhana

लेखपालों का धरना-प्रदर्शन जारी

Fri, 27 Sep 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
lekhpals dharna in Mawana and Sardhana
मवाना तहसील में तालाबंदी कर धरना देते लेखपाल। - फोटो : MAWANA
मवाना/सरधना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर कन्नौज में अधिवक्ताओं द्वारा लेखपालों पर जानलेवा हमला करने तथा महिला लेखपाल से दुर्व्यवहार करने के विरोध में मवाना एवं सरधना शाखा के लेखपाल दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

लेखपालों ने तहसील कार्यालयों में विरोध स्वरूप तालाबंदी कर धरना दिया। उन्हाेंने दोषी अधिवक्ताओं को तत्काल गिरफ्तार करने, दोषी अधिवक्ताओं का बार काउसिंल लाइसेंस निरस्त करने, लेखपालों के खिलाफ लिखाई झूठी रिपोर्ट निरस्त किए जाने तथा डीएम एवं एसपी कन्नौज को हटाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर 27 सितंबर से लेखपाल संघ ने कठोर निर्णय लेेने की चेतावनी दे रखी है। धरने पर तहसील अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, सचिव अरविंद कुमार, जितेंद्र कुमार, बिशंबर सिंह, प्रमोद उपाध्याय, महेंद्र यादव आदि थे।
विज्ञापन

उधर, सरधना तहसील में भी लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने बताया कि बीती 20 सितंबर को कन्नौज की छिबरामऊ तहसील में एक अधिवक्ता द्वारा ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र पर जबरन रिपोर्ट बनाने का दबाव महिला लेखपाल पर बनाया गया। रिपोर्ट नहीं लगाने पर उसके साथ मारपीट की गई। वहीं, उल्टे लेेखपाल के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अमित कुमार को सौंपा। यहां तहसील अध्यक्ष मनवीर सिंह, सुरेश शर्मा, शिवकुमार जैन, नरेश कुमार, राकेश कुमार, दिनेश आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed