{"_id":"5d5aec0e8ebc3e8998635350","slug":"lekhpal-taken-bribe-of-two-thousand-from-villagers-in-bijnor-city-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रिश्वत लेने का फिर वीडियो वायरल, भ्रष्टाचार के मामले में पहले ही निलंबित हो चुके दो लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रिश्वत लेने का फिर वीडियो वायरल, भ्रष्टाचार के मामले में पहले ही निलंबित हो चुके दो लेखपाल
Tue, 20 Aug 2019 12:06 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बिजनौर जिले में एक और लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह ग्राम समाज की भूमि के कब्जाधारक से दो हजार रुपये की रिश्वत लेते नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लेखपाल रिश्वत लेने से इंकार कर रहा है। जिले में पहले भी दो लेखपालों के वीडियो वायरल हो चुके हैं। जिनको निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
यूपी: लेखपाल भाई-बहन का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, एसडीएम ने दोनों को किया सस्पेंड
विज्ञापन
यह नया मामला तहसील सदर तहसील में तैनात एक लेखपाल मरगूब का बताया जा रहा है। तहसील के एक गांव में कुछ लोगों ने ग्राम समाज की मरघट, सरकारी नाली व अन्य ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इन्होंने पानी की निकासी भी रोक रखी है, जिसके चलते रास्ते पर भी जलभराव है। इसकी शिकायत भी जलभराव के विवाद के चलते दोनों पक्षों में कई बार शिकायत हुई। इस वीडियो में अवैध कब्जाधारक अपने पक्ष में रिपोर्ट भेजने के लिए लेखपाल को पांच -पांच सौ के चार नोट दे रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी: महिला लेखपाल का रुपये लेते वीडियो वायरल, एसडीएम ने किया सस्पेंड, बैठाई जांच
वहीं ग्राम नांगल जट निवासी अंवकुश कुमार ने ट्विटर पर इसकी शिकायत डीएम, यूपी सरकार, यूपी पुलिस, एडीजी बरेली जोन, एसपी बिजनौर से करते हुए रिश्वत लेने वाले लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। लेखपाल भी उनके पक्ष में डीएम को रिपोर्ट भेजने की बात कर रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। लेखपाल मरगूब ने वीडियो को संदिग्ध बताया है। इससे पहले भी एक महिला लेखपाल सहित दो लेखपालों के रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिन्हें जिला प्रशासन ने बाद में निलंबित कर दिया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/