{"_id":"5d1dfd5b8ebc3e3c8653c7f4","slug":"sdm-was-suspend-of-lekhpal-brother-and-sister-of-case-in-to-take-bribe-after-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लेखपाल भाई-बहन का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, एसडीएम ने दोनों को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लेखपाल भाई-बहन का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, एसडीएम ने दोनों को किया सस्पेंड
Fri, 05 Jul 2019 12:10 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेने वाले लेखपाल भाई-बहन
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद की तहसील नगीना में तैनात लेखपाल भाई बहन द्वारा जमीन का कुछ काम कराने के नाम पर रिश्वत लिए जाने का मामला कैमरे में कैद हो गया। इसकी वीडियो वायरल कर दी गई। वीडियो में लेखपाल भाई को रिश्वत लेकर बहन को रुपये देते हुए दिखाया गया है। वीडियो में दोनों भाई बहन एक हजार रुपये की रिश्वत को कम बताते हुए दूसरी जगह भी हिस्सा जाने की बात कहते नजर आ रहे हैं। एसडीएम गजेंद्र कुमार ने भाई-बहन को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
नगीना तहसील में विनोद कुमार और संगीता लेखपाल हैं। विनोद कुमार हलका रायपुर सादात और संगीता हलका रसूलपुर जागन है। सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में विनोद कुमार किसी का कोई काम करने के लिए रिश्वत मांग रहा है। कहता है कि काम के लिए एक हजार रुपये कम हैं। उसके सामने बैठे लोग एक ही नोट में काम करने के लिए कह रहे हैं, लेकिन विनोद कुमार मना कर रहा है। इस पर सामने वाला व्यक्ति कहता है कि मैडम इतना नहीं कमाते थोड़ा कमाया करते हैं। इस पर लेखपाल संगीता कहती है कि उन्हें भी रजिस्ट्रार, कानूनगो और भूलेख में पैसा देना पड़ता है। सामने बैठा व्यक्ति एक हजार रुपये में काम करने को कहता है तो विनोद कुमार काम करने से मना कर देता है। कहता है कि चाहे तो ये रुपये भी ले जाओ हम ऐसे ही काम कर देंगे। इस पर सामने बैठे व्यक्ति जाने लगते हैं तो विनोद कुमार उनमें से एक को रोकता है। इस पर सामने वाला व्यक्ति और 200 रुपये निकालकर उसकी मेज पर रखता है। विनोद कुमार 200 रुपये को कम बताता है, लेकिन सामने बैठे व्यक्ति शाम को दावत की बात कहकर और रुपये नहीं देते हैं। विनोद कुमार मेज से रुपये उठाकर अपनी बहन संगीता को दे देता है। संगीता रुपये लेकर अपने पर्स में रख लेती है। हालांकि वीडियो से यह साफ नहीं हो पाया है कि रिश्वत किस काम के लिए मांगी जा रही है। एसडीएम ने दोनों लेखपाल को निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच के आदेश तहसीलदार हामिद हुसैन अंसारी को दी है।
विज्ञापन
दोनों को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध किया
एसडीएम ने अपने आदेश में लिखा है कि विनोद कुमार और संगीता किसी स्थान पर बैठकर राजस्व कार्य के लिए रिश्वत मांग रहे हैं। एक व्यक्ति ने विनोद कुमार को 100-100 रुपये के दो नोट दिए। ये नोट विनोद ने संगीता को दिए और नोट संगीता ने अपने पास रख लिए। राजस्व कार्य के लिए अनुचित रूप से धनराशि लेना या प्राप्त करना उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के नियम तीन और 11 का उल्लंघन है साथ ही दुराचार की श्रेणी में आता है। निलंबित अवधि के दौरान संगीता कुमारी व विनोद कुमार को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/