फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   led lagi nahi

एलईडी लगीं नहीं, स्ट्रीट लाइटें भी दे रहीं धोखा

Wed, 13 Jul 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 13 Jul 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
led lagi nahi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 शहर में एलईडी लगीं नहीं और स्ट्रीट लाइटें धोखा देने लगी हैं। 20 से 25 प्रतिशत स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं, जिसके कारण कई मोहल्लों में अंधेरा छा गया है। अधिकारी निगम के स्टोर में सामान न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। वहीं अंधेरे के कारण लोगों में गुस्सा है। मंगलवार को सूरजकुंड क्षेत्र के लोग भाजपा पार्षदों के नेतृत्व में नगरायुक्त से मिले। उन्होंने खराब लाइटों को ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन एक साल में शहर में एलईडी लगवाने का आश्वासन दे रहा है। लेकिन अभी तक कंपनी से पूरी तरह करार भी नहीं हुआ है। शहर में लगी सोडियम और ट्यूब लाइटों की रिपेयर का सामान भी खत्म होने लगा है। जिस कारण खराब लाइटें ठीक नहीं हो पा रही हैं। स्ट्रीट लाइटों को लेकर ईद से पहले बोर्ड बैठक में भी मामला उठा था। उसके बाद नगर निगम प्रशासन ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में तो स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करा दीं, लेकिन हिंदू इलाकों की अब तक खबर नहीं ली।
विज्ञापन

पार्षद दिनेश चौधरी, पंकज कतीरा, संजीव पुंडीर, राजू वर्मा, हरिकिशन गुप्ता, मनोज वर्मा ने नगरायुक्त से कहा कि लाइटें खराब होने के कारण अंधेरा पसरा है। कर्मचारियों से शिकायत करते हैं तो कोई सुनने को तैयार नहीं है। कर्मचारी अभद्र व्यवहार करते हैं। पार्षदों की शिकायत पर नगरायुक्त ने पथ प्रकाश प्रभारी राजेश चौहान को बुलाकर वार्ता की। साथ ही निर्देश दिए कि शीघ्र शहर की खराब लाइटों को ठीक किया जाए। अगर सामान की कमी है तो मंगवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है खराब लाइटों की स्थिति
शहर में कुल स्ट्रीट लाइटें -  41 हजार
शास्त्रीनगर जोन में लाइटें लगभग 10 हजार, खराब दो हजार
कंकरखेड़ा जोन में लाइटें लगभग 12 हजार, खराब चार हजार
मुख्यालय जोन में लाइटें लगभग 12 हजार, खराब दो हजार
दिल्ली रोड से जुडे़ इलाकों में लाइटें लगभग सात हजार, खराब एक हजार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed