फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   LED bulb, tube light and fanwill be sold in post office in meerut

अब डाकघरों से मिलेंगे एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट और पंखे, ये है सबसे बड़ी वजह

Sun, 14 Oct 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 14 Oct 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
LED bulb, tube light and fanwill be sold in post office in meerut
post office franchise

अब शहर के डाकघर भी बिजली बचाने में मदद करेंगे। जी हां, डाकघरों से एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट समेत बिजली की कम खपत वाले उपकरणों की बिक्री की जाएगी। शहर के चार डाकघरों में अगले सप्ताह से यह सुविधा शुरू हो जाएगी। फिलहाल यहां पर एलईडी बल्ब ही उपलब्ध होगा। जल्द ही अन्य सामान भी मिलने लगेगा। 

विज्ञापन


बिजली बचाने के उद्देश्य से सरकार कम बिजली खपत वाले उपकरणों को प्रयोग किए जाने पर जोर दे रही है। इसके तहत बिजलीघरों से एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट और पंखों की बिक्री शुरू की गई थी। लेकिन यहां के काउंटर अक्सर बंद रहने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है। इसलिए अब डाक विभाग को भी इन्हें बेचने की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


मेरठ के लिए भेजे पांच हजार बल्ब
प्रवर डाक अधीक्षक पीडी रेंगर ने बताया कि हरियाणा समेत कुछ राज्यों में पहले से ही डाकघरों से एलईडी आदि बिजली उपकरणों की बिक्री की जा रही है। वहां से अच्छे परिणाम आते देख यूपी के डाकघरों में भी इसकी शुरूआत हो रही है। पहले चरण में मेरठ के लिए फिलहाल पांच हजार बल्ब भेजे गए हैं। जल्द ही बाकी सामान आने की उम्मीद है। सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही इन्हें बेचा जाएगा। सोमवार से कैंट स्थित डाकघर से इसका वितरण शुरू हो जाएगा। अन्य डाकघरों में भी 17 या 18 अक्तूबर से ये मिलने लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां होगी बिक्री 
मुख्य डाकघर कैंट 
सिटी डाकघर घंटाघर 
मेडिकल डाकघर
यूनिवर्सिटी डाकघर 
 
ये होगा मूल्य 

सामान   कीमत (रुपये)
बल्ब        70  
ट्यूब लाइट सेट    220
पंखा        1110


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed