{"_id":"6995b4bd8c29881aa206a28e","slug":"learned-the-art-of-emotional-expression-in-the-national-workshop-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111418-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: राष्ट्रीय कार्यशाला में सीखी भावात्मक अभिव्यक्ति की कला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: राष्ट्रीय कार्यशाला में सीखी भावात्मक अभिव्यक्ति की कला
Wed, 18 Feb 2026 06:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 18 Feb 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सरधना। संत जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में विज़ुअल आर्ट ड्रॉइंग एवं पेंटिंग विभाग द्वारा राष्ट्
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। संत जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बुधवार को विजुअल आर्ट ड्रॉइंग एवं पेंटिंग विभाग द्वारा राष्ट्रीय कला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के ललित कला विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सनी शर्मा ने प्रतिभाग किया।
उन्होंने पोर्ट्रेट पेंटिंग की बारीकियों, भावात्मक अभिव्यक्ति, रंग संयोजन तथा तकनीकी पक्षों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को एक्सप्रेसिव पोर्ट्रेट पेंटिंग की व्यावहारिक तकनीकें समझाईं। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सिस्टर क्रिस्टीना लुईस के संरक्षण में किया गया। इस अवसर पर डॉ. अशोक सोम एवं शबाहत अंसारी ने अतिथि का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना लुईस ने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय कार्यशालाएं विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को निखारने के साथ कला के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करती हैं। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यशाला का संयोजन कन्वीनर शबाहत व संचालन डॉ. मोनिका शर्मा ने किया।