फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Learn, Nine-year-old child to the stolen mobile, see is photos

देखिए, शातिर बच्चे ने कैसे चुराया मोबाइल, तस्वीरें देखकर रह जाएंगे हैरान

Mon, 20 Feb 2017 02:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहित अग्रवाल
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहित अग्रवाल Updated Mon, 20 Feb 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
Learn, Nine-year-old child to the stolen mobile, see is photos
हिरासत में शातिर बच्चा

खैरनगर मार्केट में मोबाइल चोरी करने वाले एक बच्चे को व्यापारियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने तहरीर नहीं मिलने का हवाला देते हुए कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने यह जानने की भी कोशिश नहीं की कि बच्चों से चोरी का काम कराने वाला कौन है।

विज्ञापन


खैरनगर में पिछले कुछ दिनों से दुकानदार और ग्राहकों के मोबाइल चोरी हो रहे थे। शनिवार को नवीन बंसल के मेडिकल स्टोर पर आए प्रमोद पुंडीर का मोबाइल भी जेब से गायब हो गया। नवीन ने अपने मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें मोबाइल चोरी होने का राज खुल गया। फुटेज से पता चला कि मेडिकल स्टोर के काउंटर पर करीब 9 साल के बच्चे ने बड़ी सफाई से प्रमोद का मोबाइल चोरी किया था। स्टोर संचालक ने इस फुटेज को मार्केट के कई दुकानदारों को दे दिया था। रविवार सुबह नवीन बंसल जब अपनी शॉप खोल रहे थे तभी उन्हें वह बच्चा वहां खड़ा मिला, उसके साथ एक अन्य बच्चा भी था। दोनों की उम्र 8 से 9 साल थी। व्यापारियों ने दोनों को पकड़ लिया। दवा विक्रेता आमिर ने भी बताया कि कुछ दिन पहले उनका भी मोबाइल चोरी हुआ था। दुकानदारों ने बच्चों से उनके नाम पते पूछे, लेकिन वह बार बार अलग अलग नाम बता रहे थे।  सूचना पर पहुंची देहली गेट पुलिस दोनों को थाने ले गई।

विज्ञापन

इस तरह उड़ाया मोबाइल

Learn, Nine-year-old child to the stolen mobile, see is photos
पीछे खड़ा बच्चा

सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि प्रमोद पुंडीर जब मेडिकल स्टोर पहुंचे तो एक बच्चा उनके पास आकर खड़ा हो गया। उसके हाथ में एक फोल्ड हुई बड़ी पॉलिथीन थी। जब प्रमोद व्यस्त थे तो बच्चे ने प्रमोद की जेब के सामने पॉलिथीन लगाकर मोबाइल चोरी कर लिया।

एलआईयू में हैं पीड़ित के ससुर
शुक्रवार को मेडिकल स्टोर से जिस प्रमोद पुंडीर का मोबाइल चोरी हुआ था, उनके ससुर मेरठ एलआईयू में इंस्पेक्टर हैं। प्रमोद पुंडीर ने ये जानकारी देहली गेट इंस्पेक्टर को भी दी थी।

सोहराब गेट पर रख गए चोरी के मोबाइल फोन

Learn, Nine-year-old child to the stolen mobile, see is photos
पॉलीथिन लगाई

मेरठ जिला केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल ने बताया कि पकड़े गए बच्चों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया। उन्होंने अपने एक साथी से फोन पर बात कर अपने पकडे़ जाने की जानकारी दी। बाद में उसने दोनों बच्चों को छोड़ने की शर्त पर प्रमोद और आमिर के मोबाइल सफेद कपडे़ में लपेटकर सोहराब गेट के पास एक निश्चित स्थान पर रख दिए। जहां से उन्हें बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन

व्यापारी बोले बच्चों को सौंपा, पुलिस का इनकार

Learn, Nine-year-old child to the stolen mobile, see is photos
मोबाइल निकाला

व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने बच्चों को पुलिस को सौंप दिया था। वहीं इंस्पेक्टर देहली गेट मिथलेश पाल ने इस बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया जिनके मोबाइल चोरी हुए थे, उन्होंने खुद ही बच्चों को पकड़ा था और मोबाइल बरामद कर खुद ही दोपहर में उन्हें छोड़ दिया। वहीं शाम को पुलिस ने दोनों बच्चों को घंटाघर से पकड़ लिया। पूछताछ की जा रही है कि वे किसके कहने पर काम करते हैं।

कौन है जुर्म कराने वाला

Learn, Nine-year-old child to the stolen mobile, see is photos
और चल दिया

इस मामले में पुलिस ने यह जानने की कोशिश भी नहीं की कि आखिर उन बच्चों से ऐसा काम कराता कौन है। पुलिस ने मामले की तह तक जाने की बजाय, पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर ना मिलने का बहाना कर कोई कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर देहली गेट मिथलेश उपाध्याय का कहना है कि दोनों बच्चों ने पूछताछ में मोबाइल चोरी की बात स्वीकार की। उन्होंने मोबाइल बरामद भी करा दिए। दोनों बच्चे घुमंतू गरीब परिवारों से हैं, उनका कोई स्थायी पता ठिकाना भी नहीं है। मामला बच्चों का था और पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर भी नहीं दी गई है। इसलिए मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed