फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lawyers abstained from judicial work to press for a High Court bench.

Meerut News: हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए अधिवक्ता रहे न्यायिक कार्य से रहे विरत

Wed, 14 Oct 2026 06:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Lawyers abstained from judicial work to press for a High Court bench.
एस डी एम व तहसीलदार के साथ अधिवक्ताओं की बैठक में उपस्थित अधिवक्तागण। (स्त्रोत बार) मवाना।
- अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बुधवार को बार एसोसिएशन मवाना और मवाना सिविल बार एसोसिएशन द्वारा एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
बुधवार को बार एसोसिएशन मवाना और मवाना सिविल बार एसोसिएशन की संयुक्त आम सभा सभागार कक्ष में हुई। अध्यक्षता संयुक्त रूप से श्रीबल्लभ एडवोकेट एवं राजेंद्र तोमर एडवोकेट व संचालन सचिव महमपाल सिंह एडवोकेट और नटवर राणा एडवोकेट द्वारा किया गया। सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ (हाईकोर्ट बेंच) स्थापना की 50 वर्षों से चली आ रही न्यायसंगत मांग के समर्थन में बुधवार की हड़ताल को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत संयुक्त बार एसोसिएशन मवाना के अधिवक्ताओं ने विरोध स्वरूप जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए अदालती कार्यों से पूरी तरह विरत रहे। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह को सौंपकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन देने वालों में रघुकुल तिलक, विजय गंगपुरी, आकाश कामिल आदि काफी संख्या में रहे।

एस डी एम व तहसीलदार के साथ अधिवक्ताओं की बैठक में उपस्थित अधिवक्तागण। (स्त्रोत बार) मवाना।

एस डी एम व तहसीलदार के साथ अधिवक्ताओं की बैठक में उपस्थित अधिवक्तागण। (स्त्रोत बार) मवाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed