{"_id":"6769b071b9baa52944059234","slug":"lavi-who-was-carrying-a-reward-of-rs-50000-on-his-head-for-kidnapping-film-actors-arrested-meerut-news-c-27-1-smrt1009-138973-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फिल्म अभिनेताओं के अपहरण में शामिल 50 हजार का इनामी लवी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फिल्म अभिनेताओं के अपहरण में शामिल 50 हजार का इनामी लवी गिरफ्तार
Tue, 24 Dec 2024 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर मेडिकल अस्पताल में भर्ती अपहरण का मुख्य आरोपी लवी। संवाद
बिजनौर। फिल्म अभिनेताओं का अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले गिरोह के सरगना लवी पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि लवी के साथी अंकित खन्ना उर्फ पहाड़ी ने खुद ही सरेंडर कर दिया। पहाड़ी पर मेरठ पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। इस कांड में अब तक नौ आरोपी पकड़े जा चुके हैं। जबकि एक आरोपी फरार है।
बिजनौर शहर के जैन फार्म में स्थित नलकूप पर लवी उर्फ सुशांत के पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। तभी आरोपी लवी उर्फ सुशांत ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिसकी गोली शहर कोतवाल उदय प्रताप की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में लवी के पैर में गोली लगी। जिसके घायल होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि उसका मौसेरा भाई शुभम अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
उधर, लवी पाल उर्फ सुशांत के पास से एक तमंचा, दो कारतूस और तीन खोखा कारतूस और तीस हजार पचास रुपये बरामद किए हैं। घटनास्थल पर पहुंचकर एसपी सिटी संजीव वाजपेयी और सीओ सिटी संग्राम सिंह ने जानकारी ली। बता दें कि अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण कांड में लवी पर बिजनौर और मेरठ पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जबकि सुनील पाल के अपहरण का केस मेरठ में दर्ज है।
विज्ञापन
सरगना लगी के पकड़े जाने के बाद ही मेरठ पुलिस से 25 हजार का इनामी अंकित उर्फ पहाड़ी पुत्र रवि खन्ना निवासी शंभा बाजार बिजनौर रोते हुए वीडियो बनाकर खुद ही शहर कोतवाली पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस केस में अब तक बिजनौर पुलिस आठ आरोपियों को पकड़ चुकी है जबकि एक आरोपी अर्जुन पाल मेरठ पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। जबकि एक आरोपी लवी का मौसेरा भाई शुभम फरार चल रहा है।
-- -- अपहरण कांड के आरोपियों के नाम की लिस्ट
-- ये हो चुके हैं गिरफ्तार
- पूर्व सभासद सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की पुत्र राजीव कुमार निवासी मोहल्ला जाटान
- सबीउद्दीन उर्फ सैबी पुत्र सलीमुद्दीन निवासी मोहल्ला आचारजान बिजनौर
- अजीम पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला कस्साबान बिजनौर
- शशांक पुत्र सपेंद्र कुमार निवासी बी 162 जनकपुरी थाना साहिबाबाद गाजियाबाद
- अर्जुन कर्णवाल निवासी बुल्ला का चौराहा बिजनौर (मेरठ में गिरफ्तार)
- शिवा पुत्र स्वर्गीय लेखराज निवासी चमरपेड़ा नई बस्ती बिजनौर
- आकाश उर्फ गोला उर्फ दीपेंद्र पुत्र आसाराम निवासी नई बस्ती बिजनौर
-लवी उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु निवासी नई बस्ती बिजनौर
- अंकित उर्फ पहाड़ी पुत्र रवि खन्ना निवासी शंभा बाजार बिजनौर
-- -- यह है फरार
- लवी का मौसेरा भाई शुभम