{"_id":"68da785e811fc6ae570490a2","slug":"launch-of-savitri-vishwa-foundation-dedicated-to-rural-justice-and-empowerment-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109864-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ग्रामीण न्याय व सशक्तीकरण को समर्पित सावित्री विश्वा फाउंडेशन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ग्रामीण न्याय व सशक्तीकरण को समर्पित सावित्री विश्वा फाउंडेशन का शुभारंभ
विज्ञापन
सरधना। अधिकारों की पैरवी के उद्देश्य से दबथुवा गांव में सावित्री विश्वा फाउंडेशन का शुभारंभ किय
सरधना। ग्रामीण क्षेत्रों में मानव अधिकारों की प्रभावी पैरवी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को दबथुवा गांव में सावित्री विश्वा फाउंडेशन का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजेश टंडन, संसद से डिप्टी डायरेक्टर नमिता कुमारी, यूरेशिया अफ्रो चेंबर ऑफ कॉमर्स के ग्लोबल चेयरमैन रोहित गुप्ता, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता लिपिका शर्मा, अधिवक्ता वैभव अग्रवाल उपस्थित रहे। फाउंडेशन की संस्थापक विशाखा चौधरी ग्लोबल ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस एसोसिएशन की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन की नेशनल वॉलंटियर भी हैं।
उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की स्थापना ग्रामीण अंचलों में मानवाधिकार संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय के उद्देश्य से की गई है। अब ग्रामीणों को अपने अधिकारों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, वह सीधे फाउंडेशन कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। फाउंडेशन संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित करेगा। फाउंडेशन घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और अन्य महिला संबंधी मामलों में सक्रिय रूप से सहायता करेगा। चाहे मामला आरटीआई का हो या जनहित याचिका का फाउंडेशन कानूनी और सामाजिक स्तर पर हरसंभव सहायता प्रदान करेगा। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा और खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कई व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।