फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lata Mangeshkar passes away: memories related to Lata ji by film photojournalist Gyan Dixit of Meerut

अब हम तो भये परदेसी, के तेरा यहां कोई नहीं.., लता जी से जुड़ी यादें मेरठ के फिल्म फोटोजर्नलिस्ट ज्ञान दीक्षित की जुबानी

Sun, 06 Feb 2022 12:14 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Feb 2022 12:14 PM IST
सार

मेरठ में कला जगत से जुड़े लोगों ने लता मंगेशकर को श्रद्धाजंलि दी। उत्तर प्रदेश फिल्म फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञान दीक्षित ने शोक व्यक्त करते हुए लता मंगेशकर से जुड़ी यादें अमर उजाला के साथ साझा कीं।
 

विज्ञापन
Lata Mangeshkar passes away: memories related to Lata ji by film photojournalist Gyan Dixit of Meerut
ज्ञान दीक्षित के द्वारा मुंबई स्थित महबूब स्टूडियो में 1982 में लिया गया फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रहे मेरठ के गीतकार, फोटोग्राफर, आर्टिस्ट हर कोई कभी न कभी लता जी के संपर्क में आकर लता मंगेशकर से प्रभावित जरूर हुआ। लता जी के निधन पर मेरठ में संगीत प्रेमियों और लता जी के चाहने वालों ने शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश फिल्म फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञान दीक्षित ने बताया कि सर्वप्रथम वह 1982 में पहली बार लता जी से मुंबई स्थित महबूब स्टूडियो में मिले थे। ज्ञान दीक्षित ने बताया की लता जी के साथ तब लक्ष्मीकांत प्यारेलाल और किशोर कुमार भी मौजूद थे।

विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें : Lata Mangeshkar Passed Away: 'स्वर साम्राज्ञी' के लिए मेरठ के गौरव ने सजा लिया संग्रहालय, हर कोना बयां करता है अलग कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया की फोटो खींचने के बाद लता जी ने उन्हें अपने थरमस से चाय भी पिलाई। ज्ञान दीक्षित बताते हैं कि 1985 में प्रेम रोग के गीतों की रिकॉर्डिंग के दौरान एक गीत  " हम तो भये परदेसी के तेरा यहां कोई नहीं " की रिकॉर्डिंग शाम 5 बजे तक हुई। इस बीच दीक्षित ने लता जी की कई तस्वीरें खींचीं। 

वह बताते हैं कि लता जी कोई भी गीत बहुत ही अलग और आकर्षक अंदाज में सुनाती थीं। क्लासिकल गजल उन्हें सर्वाधिक पसंद थीं। इतनी बड़ी गायिका होने के बाद भी लता जी में कोई घमंड नहीं था। वह छोटे बड़े सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करती थीं। चेहरे पर सदा मुस्कुराहट रहती थी।

लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि
मेरठ में कला जगत से जुड़े लोगों ने लता मंगेशकर को श्रद्धाजंलि दी। दर्पण कला केन्द्र नाट्य संस्थान के निदेशक विनोद कुमार बेचैन ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसको कला जगत की अपूरणीय क्षति बताया। कहा कि उनके योगदान को देश कभी भी भुला नहीं पायेगा। रंगकर्मियों द्वारा उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed