फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Last rites of Deepak who died due to electric shock were performed

करंट से मरे दीपक का किया अंतिम संस्कार

Sat, 26 Jul 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Last rites of Deepak who died due to electric shock were performed
बहसूमा। गन्ने की फसल की बंधाई करने गए रामराज निवासी दीपक की बृहस्पतिवार को गांव कोहला के जंगल में करंट प्रवाहित एलटी लाइन की तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। शुक्रवार को गांव कुन्हेड़ा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसकी पत्नी व पुत्रियों का रोकर बुरा हाल था। बृहस्पतिवार को रामराज निवासी दीपक साथी भूपेंद्र, राजेंद्र, बसंता व रामपाल के साथ गांव कोहला निवासी राजेंद्र के गन्ने के खेत की बधाई करने गए थे। खेत में एलटी लाइन के तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया था। बाद में मवाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। भारतीय किसान यूनियन मोर्चा व उसके परिजनों ने आर्थिक मुआवजा व पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर हंगामा किया था। उपजिलाधिकारी मवाना के आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को उनके गांव कुन्हेड़ा स्थित श्मशान में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed