{"_id":"58de9fb44f1c1b424763d9fa","slug":"last-day-purchase-bs3-wheecle","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन जमकर खरीदे बीएस 3 वाहन, नहीं होगी परेशानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन जमकर खरीदे बीएस 3 वाहन, नहीं होगी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के बीएस 3 इंजन वाली बाइक और स्कूटी की बिक्री पर रोक का जबरदस्त असर शुक्रवार को गाड़ियों के शोरूम पर देखने को मिला। 5 से 15 हजार की छूट की घोषणा की सूचना मिलते ही शोरूमों के बाहर सुबह 8 बजे से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। कुछ लोग दफ्तर से छुट्टी लेकर भी वाहन खरीदने पहुंचे।
विज्ञापन
यह है कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में बीएस 3 गाड़ियां बेचने और उनके रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। कहा है कि ये गाड़ियां लोगों की सेहत के लिए सही नहीं हैं। एक अप्रैल के बाद सिर्फ बीएस-4 उत्सर्जन मानकों वाली गाड़ियां ही बेची जा सकेंगी। रजिस्टर्ड भी केवल इसी कैटेगरी की गाड़ियां की जाएंगी। ऑटोमाबाइल कंपनियों ने करीब 12 हजार करोड़ रुपये के नुकसान की दुहाई देते हुए यह स्टॉक बेचने की मंजूरी मांगी थी, पर जस्टिस एमबी लोकुर और जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच ने इसे ठुकरा दिया।
विज्ञापन
नहीं होगी परेशानी
बीएस 3 गाड़ियाें के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगने के बाद लोगों में बड़ा सवाल पुराने बीएस 3 वाहनों के स्पेयर पार्ट्स का है। एक शोरूम के वर्कशाप मैनेजर कपिल त्यागी ने बताया कि बीएस 3 वाहनों के पार्ट्स की कोई परेशानी नहीं होगी। क्योंकि बीएस 3 और बीएस 4 वाहनों में सामान्य पार्ट्स का कोई बड़ा अंतर नहीं है। अंतर केवल केनेस्टर का है। बीएस 4 वाहनों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए अलग से केनेस्टर लगाया गया है। जो बीएस 3 वाहनों में नहीं है। यह केनेस्टर पेट्रोल टैंक के पास लगा होता है। जो नाइट्सआक्साइड को नाइट्रोजन में बदलकर उसके दुष्प्रभाव को कम करता है। साथ ही पेट्रोल टैंक गर्म होने के बाद, पेट्रोल के वाष्पीकरण से जो धुआं वातावरण में फैलता उसे नियंत्रित करता है। गैसों को रोटेट करके रिसाइलिंग कर उन्हें फिल्टर करता है। केनेस्टर एक डिब्बीनुमा डिवाइस है। इसमें पेट्रोल पाइप की तरह ग्रे कलर के तीन पाइप लगे होते हैं। सामान्य व्यक्ति भी इस डिवाइस को देखकर वाहन के बीएस 3 व बीएस 4 होने का पता लगा सकता है।
विज्ञापन
बीएस 4 वाहन भी खरीदे
शोरूमों पर बीएस 3 वाहन खरीदने के लिए भीड़ रही। बीएस 3 का स्टॉक खत्म होने पर काफी लोगों को गाड़ी नहीं मिल सकी। वहीं बीएस 4 गाड़ियों पर 500 से 1500 तक की छूट मिलने पर काफी लोगों ने इन वाहनों की भी खरीदारी की। शोरूम संचालकों ने दिसंबर-जनवरी में ही बीएस 4 मानक इंजन वाले दोपहिया वाहन मंगा लिए थे। कोर्ट पहले ही कंपनियों को एक अप्रैल से बीएस 3 वाहन बंद करने का इशारा कर चुका था।