फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Last day for graduation registration today

स्नातक के लिए पंजीकरण का अंतिम दिन आज

Fri, 20 Nov 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Last day for graduation registration today
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण का अंतिम दिन आज है। शनिवार से छात्र-छात्राएं खाली ऑफर लेटर डाउनलोड करके 23 तक कॉलेजों में जमा करेंगे। इसके बाद कॉलेज नियमानुसार मेरिट जारी कर 24 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

स्नातक में पंजीकरण सिर्फ आज ही किए जा सकेंगे। रात को पोर्टल बंद हो जाएगा। छात्र-छात्राएं कल से अपनी लॉगइन आईडी से ऑफर लेटर डाउनलोड करेंगे। इसमें ऑनलाइन कॉलेज का नाम नहीं लिखना है। खाली प्रिंट आउट पर पैन से कॉलेज का नाम भरकर वहां पर जमा कर दें। 21 से 23 नवंबर के बीच ऑफर लेटर कॉलेजों में जमा कर दें। विवि की तरफ से कॉलेजों को ओपन मेरिट भेज दी जाएगी। कॉलेज सीटों के सापेक्ष नियमानुसार आरक्षण को लागू करते हुए मेरिट 24 को जारी कर प्रवेश शुरू करेंगे। स्नातक प्रथम वर्ष में 30 नवंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी। इसके बाद प्रवेश नहीं होगा। इसके साथ ही ऑनलाइन पोर्टल पर भी कॉलेजों को हर हाल में 30 नवंबर तक प्रवेश कन्फर्म करने होंगे। प्रवेश समन्वयक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अंतिम प्रतीक्षा सूची में यदि आरक्षित सीटों पर छात्र-छात्राएं प्रवेश नहीं लेते हैं तो कॉलेज ऐसी खाली सीटों को सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों से भर सकते हैं। कॉलेज मेरिट बनाकर अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड करेंगे।
विज्ञापन

स्नातकोत्तर में जारी हैं पंजीकरण
स्नातकोत्तर में पंजीकरण की संख्या अभी ज्यादा नहीं बढ़ रही है। विवि प्रशासन की तरफ से छात्रों से कहा गया है कि पीजी में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया इस बार ज्यादा लंबी नहीं चलेगी। ऐसे में पंजीकरण पोर्टल बंद हो गया तो वे प्रवेश से चूक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed