फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Last date for filling the exam form today, will not get a chance

परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि आज, नहीं मिलेगा मौका

Sun, 02 Feb 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Last date for filling the exam form today, will not get a chance
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षा फार्म भरने की रविवार को अंतिम तिथि है। सोमवार से विश्वविद्यालय यूजी-पीजी प्रथम वर्ष में प्राइवेट के छात्र-छात्राओं को कॉलेज अलॉट करेगा। छात्रों के मोबाइल नंबर पर मेसेज आने के बाद वह फार्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट संबंधित कॉलेज में जमा करेंगे। विवि प्रशासन दो बार तिथि बढ़ा चुका है, ऐसे में छात्र-छात्राएं आज ही फार्म भर दें।
विज्ञापन

रेग्युलर में बीए, बीएससी, बीकॉम एवं प्राइवेट में बीए-बीकॉम एवं एमए-एमकॉम के परीक्षा फार्म ऑनलाइन वेबसाइट पर चार जनवरी से भरे जा रहे हैं। पहले फार्म भरने की अंतिम तिथि 27 जनवरी थी। इसे बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया था। शुक्रवार को छात्रों के हंगामे के बाद यह तिथि दो फरवरी कर दी गई। ऐसे में जो छात्र अभी तक फार्म नहीं भर पाए हैं, वे आज ही फार्म ऑनलाइन भर दें। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। बीए-बीकॉम एवं एमए-एमकॉम प्राइवेट प्रथम वर्ष में अभी तक छात्र तीन कॉलेजों का विकल्प भर रहे हैं। विवि कल से उनको कॉलेज का अलॉटमेंट करेगा। जो कॉलेज छात्रों को आवंटित होगा, वहां जाकर फार्म का प्रिंट आउट और दूसरे कागजात जमा करने होंगे। चार फरवरी तक कॉलेजों में फॉर्म का प्रिंट आउट जमा होगा। कॉलेजों द्वारा कैंपस में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि पांच फरवरी है। शनिवार तक फार्मों की बात करें इनकी संख्या तीन लाख 85 हजार को पार कर चुकी है। वहीं, शनिवार को भी कैंपस में फार्म भरे जाने में समस्या को लेकर छात्रों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed