{"_id":"5de573968ebc3e54d505030f","slug":"land-search-for-new-tpnagar-meerut-news-mrt456713971","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू टीपीनगर : पांचली खुर्द में किया भूमि का मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू टीपीनगर : पांचली खुर्द में किया भूमि का मुआयना
विज्ञापन
मेरठ।
ट्रांसपोर्ट नगर को अलग बसाने के लिए एमडीए ने एक बार फिर जमीन का निरीक्षण शुरू कर दिया है। अमर उजाला में 30 नवंबर को खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को एमडीए मुख्य अभियंता दुर्गेश प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्य नगर नियोजक, डिप्टी कलेक्टर ने पांचली खुर्द गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां 39 हेक्टेयर जमीन का मौका-मुआयना किया। छह दिसंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा।
मुख्य अभियंता दुर्गेश प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि जमीन का निरीक्षण कर लिया गया है। जमीन अधिग्रहण करने से पहले ट्रांसपोर्टरों से भी वार्ता की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में जमीन होने के कारण जमीन अधिग्रहण करने पर सर्किल रेट का चार गुना किसानों को देना होगा। अभी यहां 1700 रुपये प्रति वर्ग मीटर सर्किट रेट तय है। इसके लिए एनएचएआई अधिकारियों से भी वार्ता की जाएगी। हालांकि, ट्रांसपोर्ट नगर को बसाने के लिए स्थान उपयुक्त हैं। लेकिन सड़क को भी चौड़ा करना पड़ेगा। जिससे लंबे ट्रक भी आसानी से आवागमन कर सकें।
ये हैं ट्रांसपोर्टरों की मांगे
ट्रांसपोर्टर पांचली खुर्द में बनाए जाने वाले न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में अस्पताल, होटल, सुलभ शौचालय, पार्किंग, लेबर और ट्रांसपोर्टर के लिए अलग कमरे की मांग कर रहे हैं। ट्रांसपोर्ट नगर में 700 से अधिक व्यापारी हैं। वहीं, ट्रकों की संख्या 15 हजार है। यहां से पूरे भारत में माल का आदान-प्रदान होता है।
विज्ञापन
तैयार हो रही फिजिबिलिटी रिपोर्ट
फिजिलिबिटी रिपोर्ट किसी भी प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले तैयार की जाती है। इसमें प्लान तैयार करने वाले इंजीनियर उस स्थान की लंबाई, चौड़ाई, वहां आसपास के स्थानों और भविष्य में यह स्थान कैसा हो सकता है इसकी रिपोर्ट तैयार करते हैं। इसलिए ट्रांसपोर्टनगर के लिए भी स्थान, जमीन आदि की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।