फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lalkurti may fall on the police, waiting for investigation report

लालकुर्ती पुलिस पर गिर सकती है गाज, जांच रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 09 Aug 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Lalkurti may fall on the police, waiting for investigation report
लालकुर्ती पुलिस पर गिर सकती
विज्ञापन

है गाज, जांच रिपोर्ट का इंतजार
मेरठ। भोपाल सिंह मार्केट में जबरन कब्जा कराने के मामले में लालकुर्ती पुलिस पर गाज गिर सकती है। एडीजी द्वारा जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद कार्रवाई होनी तय है।
बेगमब्रिज रोड स्थित भोपाल सिंह मार्केट में धर्मेंद्र ग्रोवर निवासी बेगमबाग की किराये की दुकान पर कब्जा होने का मामला लालकुर्ती पुलिस को भारी पड़ सकता है। पुलिस के अनुसार, इस दुकान पर दास मोटर्स के मालिक राहुल दास, अजय सिंघल व गौरव कपूर ने कब्जा किया था। लालकुर्ती थाने में मुकदमा भी दर्ज है। राहुल दास और अजय सिंघल ने दुकान की मालकिन संतोष सिंह की बेटी गंगा से दुकान का बैनामा कराया था। पुलिस ने इस मामले में धर्मेंद्र को ही चोर बताकर जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद धर्मेंद्र ने एडीजी को मामले की जानकारी दी। तब जाकर धर्मेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले में लालकुर्ती थाने की पुलिस पर जांच बैठी है। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल का कहना है कि जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मां-बेटी की सुलह के बाद होगा निस्तारण
दुकान मालकिन श्रीमती संतोष सिंह का अपनी बेटी गंगा से विवाद है। श्रीमती संतोष दुकान पर अपना दावा कर रही है और गंगा अपना। पुलिस का दावा है कि गंगा के पास कोर्ट का आर्डर है। जिसमें संतोष की प्रॉपर्टी का आधा हिस्सा उसका होना बताया। मां-बेटी का कौन-कौन सा हिस्सा है, यह नहीं पता है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश सिंह का कहना है कि इस मामले का निस्तारण तभी होगा जब मां-बेटी की संपत्ति के अधिकार का निर्धारण होगा। यह मामला कोर्ट का है। पुलिस भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed