फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lakshya Phogat welcomed for winning silver in Under-17 Asian Boxing

Meerut News: अंडर-17 एशियन बॉक्सिंग में रजत जीतने वाले लक्ष्य फोगाट का स्वागत

Sun, 24 May 2026 10:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Lakshya Phogat welcomed for winning silver in Under-17 Asian Boxing
सरूरपुर। कस्बा करनाल में खिलाड़ी लक्ष्य फोगाट का स्वागत करते सांसद राजकुमार सांगवान। ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा करनावल के युवा खिलाड़ी लक्ष्य फोगाट के सम्मान में रविवार शाम भव्य सड़क शो एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में आयोजित अंडर-17 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटे लक्ष्य का लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

रविवार को सड़क शो के दौरान कस्बे में उत्साह का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर लक्ष्य फोगाट का अभिनंदन किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर खिलाड़ी का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति नारों के बीच निकले सड़क शो में भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

इस दौरान भारत माता की जय और लक्ष्य फोगाट जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में मौजूद सांसद राजकुमार सांगवान ने लक्ष्य फोगाट को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस मौके पर गौरव फोगाट, योगेश कुमार, कृष्णपाल, उमेश शर्मा, फेरू शर्मा, राजकुमार भाकियू, अनुज चौधरी, रूपेश फोगाट सभासद, सतीश चेयरमैन, इंद्रवीर फोगाट, कुलदीप फोगाट, चौधरी जितेंद्र सिंह फोगाट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed