फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lakhs worth of goods burnt in electronics shop in Bahusuma

बहसूमा में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग से लाखों का सामान जला

Mon, 03 May 2021 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
Lakhs worth of goods burnt in electronics shop in Bahusuma
बहसूमा में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग से लाखों का सामान जला
विज्ञापन

बहसूमा। नगर के मोहल्ला कैलाशपुरी-बटावली मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण लाखों का समान जलकर स्वाहा हो गया। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर राख हो गया। नागरिकों ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

मोहल्ला कैलाशपुरी-बटावली मार्ग पर समसुद्दीन अब्बास और नूरआलम की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। जिसमें इनवर्टर, बैट्री तथा फर्म के कागज, कंप्यूटर तथा इलेक्ट्रॉनिक्स तार रखे हुए थे। शुक्रवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार देर रात दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने की सूचना दुकान मालिक मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों भी मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड व नगर पंचायत कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर राख हो गया। नागरिकों ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed