फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lakhs stolen from Meda employee's house in Ganganagar

Meerut News: गंगानगर में मेडा कर्मचारी के घर लाखों की चोरी

Wed, 04 Feb 2026 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from Meda employee's house in Ganganagar
गंगानगर आई ब्लॉक स्थित घर में चोरों ने मेडा के मेट का बंद मकान खंगाल दिया। घटना की जानकारी देत
आई ब्लॉक स्थित मेडा कर्मचारी राकेश कश्यप के बंद मकान से चोरों ने लाखों रुपये कीमत के जेवर और कीमती सामान पार कर दिए। घटना बीते मंगलवार अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई जब राकेश अपनी पत्नी के साथ एक शादी समारोह में गए हुए थे। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों ने करीब डेढ़ घंटे तक मकान को खंगाला। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


मेडा कर्मचारी राकेश कश्यप के तीन बच्चे नोएडा में नौकरी करते हैं। परिवार शनिवार को सीतापुर जिले के संधना गांव में एक शादी में शामिल होने गया था। इसी बीच मंगलवार तड़के चोरों ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने कमरों और अलमारियों को खंगालते हुए करीब एक लाख रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवर, बैट्री और लैपटॉप सहित लगभग 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह जब पड़ोसियों ने घर का खुला दरवाजा देखा तो उन्होंने राकेश को सूचित किया। नोएडा से लौटे बच्चों ने घर पहुंचकर देखा तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

चोरी की यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दो चोर दिखाई दे रहे हैं जिनमें से एक नकाबपोश था और दूसरे ने टोपा पहना हुआ था। चोरों को लोहे की वस्तु से गेट का ताला तोड़कर घर में घुसते हुए देखा जा सकता है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि चोरों की पहचान के लिए टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

गंगानगर आई ब्लॉक स्थित घर में चोरों ने मेडा के मेट का बंद मकान खंगाल दिया।  घटना की जानकारी देत

गंगानगर आई ब्लॉक स्थित घर में चोरों ने मेडा के मेट का बंद मकान खंगाल दिया। घटना की जानकारी देत

गंगानगर आई ब्लॉक स्थित घर में चोरों ने मेडा के मेट का बंद मकान खंगाल दिया।  घटना की जानकारी देत

गंगानगर आई ब्लॉक स्थित घर में चोरों ने मेडा के मेट का बंद मकान खंगाल दिया। घटना की जानकारी देत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed