फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lakhs stolen by breaking the lock of a closed house, FIR registered

Meerut News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 01 Apr 2026 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen by breaking the lock of a closed house, FIR registered
थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के फाजलपुर में चोरों ने सोमवार रात गजेंद्र राणा के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर सोने-चांदी के आभूषण समेत 80 हजार रुपये की नकदी ले गए। चोर एक मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की । मंगलवार को व्यापारी नेता जीतू नागपाल पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे और चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

रोहटा रोड स्थित फाजलपुर निवासी गजेंद्र राणा ने मंगलवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि वह आकाश गंगा ज्वेलर्स की दुकान पर काम करते है। पत्नी व बच्चे दिल्ली गए हुए है। गजेंद्र सोमवार रात दुकान पर काम होने की वजह से रुक गए थे। सुबह वह पौन चार बजे घर पहुंचे। उन्होंने देखा की मकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की एक अंगूठी, एक चेन, आधा किलो चांदी व 80 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। पीड़ित का शोर सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed