फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lakhs of jewelery including cash stolen from two houses in Parikshitgarh

परीक्षितगढ़ में दो घरों से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी

Thu, 19 Aug 2021 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of jewelery including cash stolen from two houses in Parikshitgarh
परीक्षितगढ़ में दो घरों से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। गोविंदपुरी में मंगलवार रात बदमाशों ने दो घरों से नगदी समेत लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। तीसरे घर में चोरी के दौरान जाग हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ितों ने तहरीर दी है।

ग्राम गोविंदपुर निवासी पप्पू सैनी पुत्र बाबूराम सैनी मंगलवार की रात घर के बने कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात बदमाश मकान की दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए और ताला तोड़कर 1.5 लाख रुपये की नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिए। दूसरी घटना गांव के मनोज पुत्र लालसिंह के घर में घुसकर बदमाशों ने 15 हजार रुपये की नगदी समेत हजारों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। उसके बाद चोर सुदेश पुत्र सुरजी के घर पहुंचे तो वहां जाग हो गई। जाग होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को पीड़ित जिला पंचायत सदस्य पति भूदेव शर्मा के साथ थाने पहुंचे और और तहरीर देते हुए जल्द खुलासे की मांग की। समचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed