{"_id":"6011cc628ebc3e543e22b55a","slug":"lakhan-had-the-keys-to-all-three-tankers-meerut-news-mrt5225053183","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखन के पास थी तीनों टैंकरों की चाबी, सेटिंग के बिना नहीं हो सकता इतना बड़ा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखन के पास थी तीनों टैंकरों की चाबी, सेटिंग के बिना नहीं हो सकता इतना बड़ा खेल
विज्ञापन
मेरठ। तेल चोरी करने वाला लाखन सिंह तीन टैंकरों का मालिक है। उसके पास तीनों टैंकर की डुप्लीकेट चाबी थी। सवाल यह है कि पेट्रोल पंप पर चोरी हुए तेल की भरपाई कैसे होती होगी। यह किसी बड़े अधिकारी की सेटिंग के बिना संभव नहीं है।
टीपीनगर थाना क्षेत्र के पूठा गांव में तेल डिपो है। जहां से मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई होती है। पुलिस के अनुसार, लाखन सिंह डुप्लीकेट चाबी से टैंकर खोलता था और डीजल व पेट्रोल चोरी कर लेता है। एक टैंकर से 200 से 400 लीटर तक तेल चोरी करता था। इतना तेल चोरी होने के बाद भी किसी को पता नहीं चलता था। इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए अभी कोई तैयार नहीं है। इसकी जांच करने के लिए आपूर्ति विभाग भी है। यह खेल किसी बड़े अधिकारी की मदद के बिना संभव नहीं है। यह बात पुलिस अधिकारी भी दबी जुबान से बोल रहे हैं।
सील खोलने वाली चाबी बरामद
पुलिस ने खराब खड़े टैंकर अपने कब्जे में लिए हैं। इनसे करीब छह हजार लीटर तेल चोरी होना बताया गया। टैंकरों में तेल भरने के बाद सील खोलने वाली चाबी और अन्य उपकरण भी पुलिस ने आरोपी से बरामद किए। पुलिस ने बताया कि पूठा गांव निवासी यशपाल चौधरी के गोदाम में यह तीनों टैंकर खड़े थे। बरामद सामान पुलिस ने एआरओ किशोर कुमार, सप्लाई इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, उपआपूर्ति निरीक्षक अजय कुमार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जांच में खुल सकती है पोल
टैंकर में कम तेल आने की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस का दावा है कि ऐसे में टैंकरों में भरे पेट्रोल डीजल में मिलावट कर उसकी भरपाई की जाती होगी। इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकता है। इस पूरे खेल में कौन विभाग और किस स्तर का अधिकारी शामिल है। इस तरह के कई मामलों की पोल कई बार अमर उजाला खोल चुका है।