{"_id":"58dfd76f4f1c1b380763fc41","slug":"lakh-of-theft-in-cloths-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी के घर डकैती, 20 तौले सोना ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा व्यापारी के घर डकैती, 20 तौले सोना ले गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 02 Apr 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्खीपुरा में बीती रात चोरों ने बंद घर खंगाल दिया। कैश और ज्वेलरी समेत करीब आठ लाख का माल चोरी कर लिया। सीसीटीवी कैमरे में चोर जाइलो गाड़ी में जाते हुए कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशोें की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
लक्खीपुरा निवासी मौ. सत्तार पुत्र मरदान की भगत सिंह मार्केट में सागर क्लॉथ हाउस के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात सत्तार की गर्भवती पत्नी की अचानक हालत बिगड़ी, तो वह पत्नी को आरटीओ रोड पर हयात हॉस्पिटल में ले गया। डिलीवरी होने पर वह रात में हॉस्पिटल में ही रुक गया। इस बीच चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर सेफ में रखे 2.25 लाख रुपये, सोने के कंगन, कुंडल, कड़े, चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, पाजेब समेत करीब 20 तौले सोने के जेवरात चोरी कर लिए। घर में लगी एलईडी और अन्य कीमती सामान भी चोरी कर ले गये। शनिवार तड़के सत्तार घर पहुंचा तो ताला टूटे देखकर उसके होश उड़ गये। चोरी की सूचना पर पिलोखड़ी चौकी पुलिस और यूपी 100 मौके पर पहुंची। व्यापारी ने आठ लाख रुपये की चोरी बताई है। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट का कहना है कि व्यापारी के घर से कुछ दूरी पर एक दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। जिसमें चोर जाइलो गाड़ी में जाते हुए कैद हो गए हैं। चोरों ने करीब 18 मिनट में वारदात को अंजाम दिया और सुबह चार बजे फरार हुए। चोरी में किसी नजदीकी के शामिल होने का अंदेशा है। सत्तार ने थाने पर तहरीर दी है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन