फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lady give statement in gangrape case

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता ने दर्ज कराए बयान

Sun, 01 Aug 2021 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
lady give statement in gangrape case
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता ने दर्ज कराए बयान
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। बरेली निवासी महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शनिवार को पुलिस ने पीड़िता के 164 के बयान दर्ज कराए। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी।
बरेली निवासी एक महिला ने एसएसपी के सामने पेश होकर दुल्हैड़ा निवासी भाजपा नेता मीनाक्षी चौहान के बेटे और युवक अजय पर कोल्ड़ ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता का आरोप है कि मीनाक्षी ने इस घटना की साजिश रची। शिकायत और कार्रवाई कराने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

यह भी आरोप लगाया गया था कि मीनाक्षी को बताने पर उसने घटना को सौ गायों के दान जैसा बताया था। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर पल्लवपुरम पुलिस पहले ही मुकदमा दर्ज कर चुकी है। शनिवार को थाने पहुंची महिला के पुलिस ने 164 के बयान दर्ज कराए। थाना प्रभारी देवेश शर्मा ने बताया कि महिला के बयान दर्ज करा लिए गए है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ससुर पर छेड़छाड़ और जेठ पर मारपीट का आरोप लगाया
मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र की महिला ने ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। महिला के मुताबिक विरोध करने पर जेठ ने महिला के साथ मारपीट कर दी और मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। महिला ने आरोपी ससुर ओर जेठ के खिलाफ तहरीर दी। महिला ने बताया कि शनिवार को उसका पति काम पर गया था। घर पर ससुर इंतजार मौजूद था। आरोप है कि ससुर ने छेड़छाड़ का प्रयास किया। इस पर एतराज जताया तो जेठ ने मारपीट की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
-----
जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र की एक महिला ने जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। उसने थाने पर जेठ के खिलाफ तहरीर दी। महिला ने बताया कि शनिवार को वह घर में थी। महिला का पति काम पर गया था। इसी दौरान महिला का जेठ रोहित शराब के नशे में आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान महिला के बच्चों ने रोना शुरू किया तो आरोपी ने बच्चों को पीट दिया। आरोपी से जान बचाकर महिला थाना पहुंची और तहरीर दी। पुलिस आरोपी की जांच कर रही है। संवाद

---
घर के सामने पानी खोलने के विवाद में मारपीट
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र की शाहजहां कॉलोनी में बरसात का पानी घर के सामने खोलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों लोग आमने-सामने आ गए। उनमें लाठी-डंडे चल गए।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में ले लिया। शाहजहां कॉलोनी निवासी वसीम के पड़ोसी आफताब ने गली में भरे बरसात के पानी को वसीम के मकान के सामने खोल दिया। इस दौरान वसीम ने आफताब का विरोध किया तो विवाद हो गया। आरोप है कि आफताब ने वसीम को थप्पड़ मार दिया। शोर सुनकर दोनों पक्षों के परिवार वाले आ गए। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने वसीम और आफताब के भाई सलाउद्दीन को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed