फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lack of oxygen in kovid hospital, one died

कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी, एक की मौत

Sun, 02 May 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Lack of oxygen in kovid hospital, one died
कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी, एक की मौत
विज्ञापन

- सरधना में हिमालय अस्पताल है कोविड अस्पताल
सरधना। सरधना में पांडुशिला रोड स्थित हिमालय अस्पताल में शनिवार सुबह ऑक्सीजन के सिलिंडर की कमी से एक मरीज की मौत हो गई, साथ ही कई मरीजों की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल संचालक का कहना है कि ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होने से कई मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।
सरधना के हिमालय अस्पताल में शनिवार सुबह ऑक्सीजन की कमी हो गई। अस्पताल संचालक डॉ. ओमकार पुंडीर का कहना है कि अस्पताल में बुखार से पीड़ित करीब चालीस से अधिक मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार रात तक कुछ ऑक्सीजन के सिलिंडर की व्यवस्था कर मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई लेकिन शनिवार सुबह के समय ऑक्सीजन खत्म हो गई। जिससे कुछ मरीजों की हालत बिगड़ने लगी। गाजियाबाद, विजयनगर-9 शिवपुरी निवासी 55 वर्षीय नरेंद्र पुत्र दयाचंद की मौत हो गई।
विज्ञापन

कई बार सीएचसी प्रभारी, जिला मुख्य चिकित्साधिकारी समेत तमाम अधिकारियों से संपर्क बनाया हुआ है, कोविड के मरीजों के लिए 35 सिलिंडर की प्रतिदिन जरूरत पड़ रही है, लेकिन पांच ही उपलब्ध हो रहे हैं, बाकी मरीज अपने स्तर से व्यवस्था कर रहे हैं। हिमालय अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडरों की आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed