फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Labourer gets notice for income tax evasion of Rs 67.90 lakh

मजदूर के नाम आया 67.90 लाख की आयकर चोरी का नोटिस

Mon, 23 Jun 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Labourer gets notice for income tax evasion of Rs 67.90 lakh
मेरठ। किठौर क्षेत्र के गांव बोंद्रा निवासी मजदूर आसिफ अली के नाम आयकर विभाग से 67.90 लाख के टैक्स चोरी का नोटिस आया तो वह घबरा गया। आयकर विभाग में संपर्क करने पर रिकॉर्ड ठीक कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन युवक के नाम दूसरा नोटिस भी जारी हो गया। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बोंद्रा गांव निवासी आसिफ अली ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। आरोप है कि किसी व्यक्ति ने उसके पैन नंबर पर फर्जी कागज तैयार कर जीएसटी नंबर ले लिया। इस पर रिद्धि-सिद्धि एंटरप्राइजेज नाम की फर्म से दिसंबर 2018 से फर्जी तरीके से व्यापार किया जा रहा है। इसके जानकारी उसे तब हुई, जब कुछ दिन पहले आयकर विभाग का 67.90 लाख का आयकर वसूली का नोटिस उसके पास पहुंचा। पीड़ित नोटिस लेकर जली कोठी स्थित आयकर विभाग के कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से मिलकर समस्या बताई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पीड़ित को समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। कुछ दिन बाद ही पीड़ित के पास दूसरा नोटिस पहुंच गया। आसिफ अली के अनुसार इस खाते से उसने कभी कोई ट्रांजेक्शन नहीं की है। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने अपने पैन नंबर पर फर्जी कागजात बनाकर फर्जीवाड़ा करने वाले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। कोर्ट ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed