फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Laborer missing under suspicious circumstances

Meerut News: मजदूर संदिग्ध हालात में लापता

Mon, 06 Oct 2025 10:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Laborer missing under suspicious circumstances
सरधना। लापता जमील का फाइल फोटो। परिजन
सरधना। रविवार अलसुबह घर से निकला मजदूर जमील (40) पुत्र हफीज निवासी मोहल्ला गोमतीनगर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने थाना सरधना में गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार जमील रविवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे टहलने के लिए घर से निकला था। पहले तो परिजनों को लगा कि वह रोज की तरह मजदूरी पर गया होगा, लेकिन जब शाम तक नहीं लौटा तो चिंता बढ़ गई। परिजनों ने आस-पड़ोस व परिचितों में काफी खोजबीन की, मगर उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार को परिजन थाना सरधना पहुंचे और किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed