फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Laborer injured after being hit by an unknown vehicle

Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मजदूर घायल

Tue, 28 Oct 2025 10:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Laborer injured after being hit by an unknown vehicle
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव मढि़याई निवासी अनीस को मेरठ रोड पर सिटी पॉइंट के सामने पीछे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। अनीस सरधना में मजदूरी करता है। सोमवार देर रात वह मजदूरी कर पैदल अपने घर लौट रहा था। वह मेरठ रोड पर सिटी पॉइंट के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक अपना वाहन लेकर मौके से भाग गया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने तहरीर आने के बाद जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed