फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Laborer engaged in college construction falls to death

Meerut News: कालेज निर्माण में लगे मजदूर की नीचे गिरकर मौत

Thu, 26 Oct 2023 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Laborer engaged in college construction falls to death
मवाना। नहर पुल के पास एक कालेज में निर्माण कार्य में लगा मजदूर तीसरी मंजिल से नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाया।
विज्ञापन

नहर पुल के पास नहर की पटरी पर एक कालेज में भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। कुनकुरा निवासी बाबूलाल (32) पुत्र बख्तावर मजदूरी के कार्य में लगा था। बुधवार शाम को तीसरी मंजिल से गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पंचनामा भर दिया गया है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। स्कूल प्रबंधन समझौते के प्रयास में लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed