फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Laborer dies due to iron rod entering his stomach

Meerut News: पेट में लोहे की राॅड घुसने से मजदूर की माैत

Sat, 07 Mar 2026 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to iron rod entering his stomach
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करते समय एक मजदूर के पेट में लोहे की रॉड घुस गई। आनन फानन में कंपनी कर्मचारियों ने मजदूर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान बिहार के पटना जिले के घुमारिया गांव निवासी हरदेव महतो के रूप में हुई है। वह परतापुर के गगोल सड़क स्थित धर्मवीरी एंटरप्राइजेज में मजदूरी का काम करता था। बृहस्पतिवार शाम को हरदेव फैक्टरी में मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान मशीन में तकनीकी खराबी आ गई और मशीन में लगी एक लोहे की रॉड उसके पेट में जा घुसी। इससे हरदेव बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

साथी कर्मचारियों ने तुरंत हरदेव को अस्पताल पहुंचाया वहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित करने के बाद शव का पंचनामा भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed