फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   laborer dead body found in drain at kaserukheda in Meerut

Meerut News: कसेरूखेड़ा में ईंटों से कूंचकर मजदूर की हत्या, नाले में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 23 Oct 2025 10:21 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 23 Oct 2025 10:21 PM IST
सार

मेरठ के कसेरूखेड़ा में 45 वर्षीय मजदूर हरिद्वारी लाल की ईंटों से कूंचकर हत्या कर दी गई। शव नाले में मिला है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
 

विज्ञापन
laborer dead body found in drain at kaserukheda in Meerut
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जिले के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कसेरूखेड़ा में बुधवार को लठमार गोवर्धन देखकर घर जा रहे 45 वर्षीय हरिद्वारी लाल की ईंटों से कूंचकर हत्या कर दी गई। घटना के 12 घंटे बाद मृतक का शव नाले में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। पजिरनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी।

विज्ञापन


इस पूरे मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार रात में शराब पीने को लेकर किसी बात पर हरिद्वारी की आरोपी से कुछ बात हुई होगी। इसी के चलते उसकी हत्या की गई है। कसेरूखेड़ा निवासी गंगाशरण ने बताया कि उनका भाई 45 वर्षीय हरिद्वारी लाल मजदूरी करता था। वह अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। बुधवार सुबह उनका भाई घर से मजदूरी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। 
विज्ञापन


शाम के समय कसेरूखेड़ा में लठमार गोवर्धन का मेला लगा हुआ था। परिजनों के अनुसार हरिद्वारी के साथ राधेश्याम देखा गया था। जब देर रात तक हरिद्वारी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंता हुई थी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में हरिद्वारी की तलाश की थी। मगर जानकारी नहीं हो सकी थी। बृहस्पतिवार सुबह एक राहगीर ने कसेरूखेड़ा के मुख्य नाले में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। दूसरी तरफ नाले में शव मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने मृतक की पहचान हरिद्वारी के रूप में की। इस दौरान मृतक के सिर व चेहरे पर ईंटों के कई निशान थे। हरिद्वारी के शव को देखकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ कैट नवीना शुक्ला का कहना है कि सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि नाले में शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों ने मृतक की पहचान हरिद्वारी के रूप में की। परिजनों के अनुसार हरिद्वारी रात 11 बजे तक राधेश्याम नाम के युवक के साथ दिखाई दिया था। इसके बाद से हरिद्वारी गायब चल रहा था। पुलिस की दो टीम मामले पर काम कर रही है। कुछ संद्धिग्ध लोगों को लेकर थाने लाया गया है। जहां उनसे गंभीरता से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed