{"_id":"607743d08ebc3ec8be556c03","slug":"kuttu-flour-side-effect-modinagar-news-gbd217190825","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर में कुटटू का आटा खाने से सैकड़ों की बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीनगर में कुटटू का आटा खाने से सैकड़ों की बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से डेढ़ सौ से अधिक बीमार
मोदीनगर। नगर की बलवंतपुरा समेत कई कॉलोनियों और तहसील क्षेत्र के कई गांवों में मंगलवार को नवरात्र व्रत के दौरान कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से डेढ़ सौ से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आधी रात को उल्टी-दस्त व शरीर में कंपन होने पर लोग डॉक्टरों के पास भागे। कई लोगों को हालत गंभीर होने पर अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कॉलोनी के सभी लोगों ने एक ही दुकान से आटा खरीदा था। घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने सुबह दुकान के बाहर जमकर हंगामा किया। खाद्य विभाग ने दुकान और चक्की को सील कर दिया है तथा आटे का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा है। डीएम ने दोषियों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
नगर के सीकरी रोड स्थित बलवंतपुरा के लोगों ने बताया कि उन्होंने सीकरी फाटक स्थित कृष्णा पंसारी प्रोविजन स्टोर से कुट्टू का आटा खरीदा था। व्रत में इसकी पकौड़ी बनाकर खाई थी। मंगलवार आधी रात के बाद कॉलोनी के 50 लोगों को उल्टी-दस्त के साथ शरीर में कंपन होने लगी। परिजन उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। कुछ ही देर में वहां मरीजों की लाइन लग गई। बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की सूचना से अफरातफरी मच गई। कई लोगों को नगर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से शाम तक कई को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई जबकि अभी जीवन अस्पताल में 15 और प्रियदर्शी अस्पताल में छह लोगों का इलाज चल रहा है।
इसके अलावा नगर की भूपेंद्रपुरी, विश्वकर्मा बस्ती, सुचेतापुरी, गायत्री एंक्लेव, गदाना गांव, निवाड़ी का पूरा गांव तथा भोजपुर के फजलगढ़ में भी बड़ी संख्या में लोग कुट्टू के आटे की पकौड़ी और पूड़ी खाने से बीमार हो गए। इनमें से अधिकतर ने स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज कराया जबकि कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के विरोध में बुधवार सुबह लोगों ने दुकान पर जमकर हंगामा काटा। लोगों का आरोप था कि खाद्य विभाग की मिलीभगत से मिलावटी और घटिया खाद्य सामग्री बेची जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
एसडीएम आदित्य प्रजापति ने बलवंतपुरा कॉलोनी और फिर अस्पताल पहुंचकर बीमार लोगों का हाल जाना। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आटा बेचने वाली दुकान तथा आटा पीसने वाली चक्की को सील कर दिया है। यहां से आटे का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
-----
इनकी हुई तबीयत खराब
धीरज, वंदना, गंगाराम, राकेश चंदेला, मंजू शर्मा, सुरेखा शर्मा, रंजन शर्मा, कुणाल शर्मा निवासीगण बलवंतापुरा कॉलोनी, डिंपल, अनुज, मनीषा, राकेशपाल निवासी विश्वकर्मा बस्ती, प्रदीप कुमार, पायल, शिवम, बबीता, रेनू, आशा, रजनी, मोहित निवासी भूपेंद्रपुरी कॉलोनी, मोहित सोनी, सुमित, हरिकिशन, नेहा, अंकित, शुभम त्यागी, डब्बू त्यागी, अंजली वर्मा निवासीगण संजीवनी स्टेट कॉलोनी, मनोज, अलका, वरदान, उपकार, कुसुम तथा विशु निवासीगण सारा गांव, सुभाष तथा दो अन्य निवासीगण फजलगढ़ सहित 150 से अधिक लोगों की तबीयत खराब हुई।
-----------------
बीज लाकर चक्की से पिसवाया था आटा
आरोपी दुकानदार रिंकू ने बताया कि वह गाजियाबाद मंडी से कुट्टू के बीज खरीदकर लाया था। जिसे उसने निवाड़ी रोड स्थित रामभरोसे की चक्की पर पिसवाया था।
------------
दुकान और चक्की को सील कर दिया गया है। आटे का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग को एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए हैं। -अजय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी गाजियाबाद