फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kushagra from Saharanpur will represent India in China in badminton championship

चीन में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा सहारनपुर का लाल कुशाग्र, बुलंद हौसले से छुआ सफलता का मुकाम

Mon, 15 Jul 2019 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 Jul 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Kushagra from Saharanpur will represent India in China in badminton championship
टीम के साथ कुशाग्र - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र का होनहार बेटा कुशाग्र चीन के ताईपे शहर में आयोजित सेकेंड वर्ल्ड डीफ यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। देशभर के आठ खिलाड़ियों के साथ कुशाग्र का चयन किया गया था। कुशाग्र इससे पूर्व गत वर्ष मलेशिया में आयोजित 5वीं एशिया पैसिफिक डीफ चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुका है। 
विज्ञापन


हौसले बुलंद हों तो प्रतिभा के सामने दिव्यांगता भी आडे़ नहीं आती। यह बात गंगोह के चिकित्सक अरुण कुमार और शिक्षिका नीरा शर्मा के दिव्यांग मूक बधिर बेटे कुशाग्र ने साबित करके दिखाई है। कुशाग्र के पिता डा. अरुण शर्मा ने बताया कि कुशाग्र चीन के ताईपे शहर में आयोजित सेकेंड वर्ल्ड डीफ यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन


ऑल इंडिया स्पोर्ट्स कौंसिल ऑफ डेफ के तत्वाधान में गांधीनगर गुजरात में आयोजित ट्रायल सलेक्शन कैंप में देशभर के आठ खिलाड़ियों के साथ कुशाग्र का चयन किया गया था। जिसमें उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की आदित्या यादव एवं गंगोह सहारनपुर के कुशाग्र का चयन हुआ था। इसके बाद एक सप्ताह पूर्व दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कुशाग्र के साथ सभी चयनित खिलाड़ियों को सेकेंड वर्ल्ड डीफ यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्हें 11 जुलाई को भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का निर्वाह करते हुए बाकायदा विजय तिलक कर चीन के लिए रवाना किया गया। जहां उन्हें जुलाई माह के तीसरे सप्ताह में आयोजित चैंपियनशिप 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। फोन पर बात करते हुए कुशाग्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता और पिता की प्रेरणा को दिया। बताया कि वह बचपन से ही कदम दर कदम उसे प्रेरित करने का काम करते रहे। 

कुशाग्र की गौरवशाली उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष की लहर
गंगोह। कुशाग्र की उक्त उपलब्धि को पिछडे़ ग्रामीण इलाके में बेहद सम्मानजनक माना जा रहा है। इससे पूर्व क्षेत्र का एक भी बालक खेल जगत में ऐसी उपलब्धि हासिल नहीं कर सका है। कुशाग्र के परिजनों के साथ ही पूरा क्षेत्र खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सभी उसके  लिए चीन में भारत का परचम फहराने के लिए दुआएं कर रहे हैं। उ

सकी उपलब्धि पर सांसद प्रदीप चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन, चौधरी इंद्रसैन, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अशदुल्ला अजमेरी, पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, पूर्व विधायक महिपाल माजरा व डॉ. सुशील चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष चौ. रुद्रसैन, जिला पंचायत सदस्य चौ. नक्षत्रपाल सिंह एवं अरविंद चौधरी, विपक्षी सभासद दल नेता नीरज अग्रवाल, पूर्व सभासद डॉ. राकेश गर्ग, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मोल्हडमल गर्ग सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed