फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kumbhakarna woke up from his sleep due to the smell of food.

Meerut News: भोजन की खुशबू से खुली कुंभकर्ण की नींद

Wed, 01 Oct 2025 05:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
Kumbhakarna woke up from his sleep due to the smell of food.
जेलचुंगी रामलीला में कुंभकरण वध की लीला का किया मंचन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्ट
मेरठ। जेलचुंगी रामलीला में बुधवार को कुंभकरण वध प्रसंग की लीला का मंचन हुआ। सैनिक निद्रा में लीन कुंभकर्ण को जगाने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन असफल रहे। अंत में सेनापति के आदेश पर सुगंधित भोजन लाया गया। भोजन की खुशबू से कुंभकरण जाग उठा।
सेनापति ने उसे रावण के आदेश से अवगत कराया कि उसे राम से युद्ध करना है। लंकेश के दरबार में पहुंचकर कुंभकरण ने सीता हरण को धर्म विरुद्ध बताया। जिस पर रावण क्रोधित होकर बोला यह युद्ध का समय है। धर्म की बातें मत करो। जाओ वनवासी राम को परास्त करो। कुंभकर्ण ने भाई के संकट को देखते हुए कहा यदि मैं युद्ध में मारा गया तो समझ लेना राम को कोई नहीं हरा सकता। तब उनकी शरण में चले जाना। इसके बाद कुंभकरण और वानर सेना के बीच घमासान युद्ध हुआ। अंत में राम के साथ भीषण युद्ध में कुंभकर्ण मारा गया। मंचन की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष महावीर सिंह, संयोजक सोनू शर्मा, हेमंत शाक्य, आमोद धामा, राजेंद्र पटेल, प्रसादी लाल और संजीव सहरावत रहे।
विज्ञापन

मेघनाद ने शक्ति का प्रयोग कर किया लक्ष्मण को मूर्छित
मेरठ। रजबन बाजार में रामलीला कमेटी द्वारा मंचन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद शिप्रा रस्तोगी ने किया। मुख्य अतिथि छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, अजय गुप्ता, राहुल अग्रवाल और अनिल जैन रहे। रामलीला के अध्यक्ष राजेश यादव और मुख्य संरक्षक सुधीर रस्तोगी ने बताया कि आज की लीला में श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का ऐलान हुआ। मेघनाथ ने शक्ति का प्रयोग कर लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। सुशेन वैद्य ने संजीवनी बूटी से लक्ष्मण को जीवित कर दिया। लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच दोबारा युद्ध हुआ। युद्ध में रावण के भाई अहिरावण का भी वध हुआ। लीला मंचन के दौरान विशिष्ट अतिथि अक्षय रस्तगी, अनिल पाहवा, आलोक रस्तोगी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed