फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kuldeep trapped in Myanmar, appeals for return

Meerut News: म्यांमार में फंसा कुलदीप, वापस की लगाई गुहार

Fri, 24 May 2024 03:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 24 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep trapped in Myanmar, appeals for return
म्यामार में फंसा कुलदीप
सहारनपुर, नकुड़। गांव ढोल्ला माजरा के एक युवक को एजेंट ने थाईलैंड के बजाय म्यांमार की एक कंपनी में भेज दिया। पीड़ित युवक ने अब वीडियो वायरल किया है। इसमें बताया कि कंपनी में उसके साथ मारपीट की जाती है और दिन-रात काम कराया जा रहा है। युवक ने सरकार से मांग की है कि उसे वहां से निकाला जाए।
विज्ञापन

गांव ढोल्ला माजरा निवासी राहुल पुत्र स्वर्गीय सुखबीर ने बताया कि उसका बड़ा भाई कुलदीप कुमार 22 अप्रैल को पाकिस्तान के एक एजेंट के माध्यम से थाईलैंड की किसी कंपनी में नौकरी के लिए गया था। एजेंट ने उसे थाईलैंड के बजाय म्यांमार (बर्मा) की किसी कंपनी में भेज दिया। बताया कि वहां पर उसे बंधक बनाकर रखा जा रहा है। करीब 16 से 18 घंटे तक काम लिया जाता है। खाने को थोड़े-बहुत चावल आदि दिए जाते हैं। काम न करने पर मारपीट की जाती है।
विज्ञापन

यहां से जाने के चार पांच दिन बाद ही कुलदीप ने एक वीडियो परिजनों को भेज अपने म्यांमार में फंसने की बात बताई थी। कुलदीप अब तक करीब चार वीडियो भेज चुका है। परिजन तभी से अधिकारियों और नेताओं के चक्कर काट रहे हैं। परिजनों ने विदेश मंत्री डाॅ. एस जयशंकर प्रसाद व कैराना सांसद प्रदीप चौधरी को पत्र लिखकर म्यांमार में फंसे कुलदीप कुमार को अपने देश वापस लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बचपन से ही था विदेश जाने का सपना
म्यांमार में फंसे कुलदीप कुमार का सपना बचपन से ही विदेश जाने का रहा है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दुबई में काम करने के लिए गया था, लेकिन वहां मौसम में बदलाव के कारण बीमार पड़ गया था। इसके बाद कुलदीप करीब पांच माह बाद ही दुबई से वापस आ गया था। कुलदीप चार भाइयों में तीसरे नंबर का है। कुलदीप की भेजी वीडियो देखकर पूरा परिवार चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed